scriptपालिकाध्यक्ष के खिलाफ हुए उनके ही पार्षद | His councilor against the head | Patrika News

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ हुए उनके ही पार्षद

locationसूरतPublished: Sep 11, 2018 10:09:35 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

विजलपोर नगरपालिकाअविश्वास प्रस्ताव की मांग, अधिक कलक्टर से मिले नाराज भाजपा पार्षद

patrika

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ हुए उनके ही पार्षद



नवसारी. विजलपोर नगर पालिका में भाजपा पार्षदों के बीच चल रही आपसी खींचतान नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने तक पहुंच गई है। मंगलवार को भाजपा के नाराज 13 पार्षदों ने अधिक कलक्टर से मिलकर नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए आवेदन दिया। इसके बाद से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।
विजलपोर नगर पालिका में लंबे समय से सत्ता पर आसीन भाजपा पार्षदों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। गत सामान्य सभा में नपा अध्यक्ष व कारोबारी समिति अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा के कई पार्षदों ने अनुपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष ने नाराज भाजपा पार्षदों से बातचीत कर मामले के सुलझाने का दावा किया था, लेकिन जन्माष्टमी के दिन पानी और स्ट्रीट लाइट बंद रखने पर हंगामा हुआ था। भाजपा पार्षद ज्योति राजभर व उनके समर्थकों ने नपा में परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा भी किया था। अन्य पार्षदों में भी नाराजगी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद मंगलवार को 13 भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष जगदीश मोदी के खिलाफ अधिक कलक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इसमें उन्होंने पार्षदों की बातों को ध्यान में न लेने, अपनी मनमानी चलाने और सिर्फ अपने चहेतों के क्षेत्र में ही विकास काम करवाने समेत कई आरोप लगाए हैं। इस संबंध में नाराज एक पार्षद ने बताया कि वह 25 साल से पार्टी से जुड़ा है। अब कोई हमारी नहीं सुनता और क्षेत्र में काम नहीं होता है, जिससे अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई है। हालांकि हम भाजपा के साथ ही रहेंगे, इसमें कोई शंका नहीं है।
दो तिहाई सदस्यों का समर्थन नहीं
नपा अध्यक्ष के खिलाफ 13 भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। जानकारों के अनुसार नियमानुसार दो तिहाई सदस्यों के समर्थन पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसलिए इस अविश्वास प्रस्ताव की मांग को दबाव डालने की रणनीति माना जा रहा है।

नियमानुसार लेंगे निर्णय
नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए पार्षदों ने ज्ञापन दिया है। नपा अधिनियम के अनुसार ही आगे का निर्णय लेंगे। नपा की सामान्य होगी और वहां जो निर्णय होगा, वही सही रहेगा।
कमलेश राठौड़, अधिक कलक्टर, नवसारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो