scriptअलग-अलग बयान देकर उलझा रहा है हरसहाय | Hitting out with different statements | Patrika News

अलग-अलग बयान देकर उलझा रहा है हरसहाय

locationसूरतPublished: May 16, 2018 10:12:03 pm

पांडेसरा में मां-बेटी की हत्या और दुष्कर्म के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को मुख्य अभियुक्त हरसहाय गुर्जर अलग-अलग बयान देकर…

Hitting out with different statements

Hitting out with different statements

सूरत।पांडेसरा में मां-बेटी की हत्या और दुष्कर्म के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को मुख्य अभियुक्त हरसहाय गुर्जर अलग-अलग बयान देकर उलझा रहा है। पुलिस उसके बयानों की तस्दीक के लिए लोगों को बुलाकर पूछताछ में जुटी है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो हरसहाय ने शुरुआती पूछताछ में महिला की हत्या से इनकार किया था। वह हत्या का आरोप हरिओम पर लगा रहा था। उसके बाद उसने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि बच्ची ने दो हजार रुपए चुराए थे और वह घर से भाग जाना चाहती थी। इसलिए उसने मारपीट कर उसे प्रताडि़त किया था।


वह उससे दुष्कर्म करने से इनकार कर रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांगों में चोटें और छेड़छाड़ की जानकारी मिली है। पुलिस उससे अलग-अलग तरीकों से लगातार पूछताछ में जुटी है। साथ ही उसके द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक के लिए उसकी पत्नी, परिजनों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है। उल्लेखनीय है कि ६ अप्रेल को पांडेसरा क्षेत्र से पुलिस ने ग्यारह वर्षीय बालिका का शव बरामद किया था।

उसके शरीर पर प्रताडऩा के ८६ निशान थे। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच, ९ अप्रेल को ३० वर्षीय महिला का शव मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त भेस्तान सोमेश्वर सोसायटी निवासी हरसहाय को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।


उसे अदालत में पेश कर ३ मई तक रिमांड पर लिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो