सूरत

बेघर और बीपीएल को 2022 तक मिलेंगे पक्के घर

प्रधानमंत्री आवास योजना
 
 

सूरतNov 17, 2018 / 06:49 pm

Sunil Mishra

बेघर और बीपीएल को 2022 तक मिलेंगे पक्के घर


सिलवासा. प्रदेश में बेघर और बीपीएल परिवारों को वर्ष 2022 तक पक्के घर मिल जाएंगे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रांधा, गलौंडा, मांदोनी, दपाड़ा, सुरंगी, आंबोली, खेरड़ी, खानवेल, रूदाना, सिंदोनी, कौंचा, दुधनी, किलवणी में 6 हजार से अधिक लाभार्थियों को घर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। सिलवासा नगर परिषद ने बेघर 803 उपभोक्ताओं को घर उपलब्ध करा दिए हैं।
सिलवासा नगर परिषद ने 803 लोगों को घर उपलब्ध कराए
जिला पंचायत के अनुसार घर निर्माण के लिए 1.29 लाख स्थानीय निकाय तथा 1.50 लाख केन्द्र सरकार अनुदान देती है। इससे पहले सर्वोदय योजना के अंतर्गत 2500 परिवारों का चयन हुआ था। पक्के घरों के लिए रांधा, गलौंडा, मांदोनी, सिंदोनी, दूधनी, कौंचा, आंबोली, खेरड़ी, दपाड़ा, सुरंगी, रखोली, सायली, रांधा और किलवणी से सर्वाधिक आवेदन मिले हैं। सहायता राशि मिलने पर मकान का निर्माण स्वयं लाभार्थी करेगा।
सूर्योदय योजना में 4091 परिवार चयनित हुए थे, 3906 लाभार्थियों को लाभ मिला

भारत सरकार द्वारा 2022 तक सभी गरीब परिवारों को पक्के घर देने की योजना है। सूर्योदय योजना में 4091 परिवार चयनित हुए थे। उनमें 3906 लाभार्थियों को लाभ मिला है। पक्के घर में शौचालय का निर्माण अनिवार्य है। सभी घरों में शौचालय बनाए गए हैं।
दादरा नगर हवेली में 6,597 परिवार कच्चे घरों में
दादरा नगर हवेली में 6597 परिवार कच्चे एवं मिट्टी के बने घरों में रहते हैं। जिला पंचायत द्वारा गांव-गांव किए गए सर्वे में यह बात सामने आई। 2011 की जनगणना में कच्चे घरों की संख्या 9777 थी। सर्वे के मुताबिक दानह की 20 ग्राम पंचायत के सभी गांवों में कुल 52,353 घर हैं, जिसमें झोपडिय़ों में रहने वाले परिवारों की संख्या 6597 है। सबसे अधिक 741 कच्चे घर रांधा ग्राम पंचायत में हैं। इसके बाद गलौंडा में 729, सुरंगी में 715, दपाड़ा में 592, किलवणी में 577, दुधनी में 548 परिवार कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। दादरा ग्राम पंचायत मे कच्चे घरों की संख्या सिर्फ 31 है, वहीं मसाट ग्राम पंचायत में केवल दस परिवारों के पास पक्के घर नहीं हैं।

Home / Surat / बेघर और बीपीएल को 2022 तक मिलेंगे पक्के घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.