scriptHUMAN TOUCH NEWS: पुत्रवधु ने किया सासू मां का अग्नि संस्कार, देवरानी ने किया था लिवर दान | HUMAN TOUCH NEWS: Daughter-in-law performed fire rites of mother-in-la | Patrika News

HUMAN TOUCH NEWS: पुत्रवधु ने किया सासू मां का अग्नि संस्कार, देवरानी ने किया था लिवर दान

locationसूरतPublished: Jun 25, 2022 09:33:58 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-विद्युत शवदाह में अग्निदाह कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश, सामूहिक विवाह सम्मेलन में 50 हजार लेंगे अंगदान की शपथ

HUMAN TOUCH NEWS: पुत्रवधु ने किया सासू मां का अग्नि संस्कार, देवरानी ने किया था लिवर दान

HUMAN TOUCH NEWS: पुत्रवधु ने किया सासू मां का अग्नि संस्कार, देवरानी ने किया था लिवर दान

सूरत. सामाजिक रिश्तों का ताना-बाना सास-बहू और देवरानी-जेठानी के संबंध में खूब गहराई से बुना होता है और इसका प्रमाण शहर में शनिवार को सवानी परिवार में देखने को मिला है। सासू मां की पार्थिव देह का पुत्र ने नहीं बल्कि पुत्रवधु ने अग्नि संस्कार किया तो देवरानी ने जेठानी का जीवन बचाने के लिए लिवर का दान भी किया था।
पूरे घटनाक्रम के मुताबिक सवानी परिवार के वल्लभ सवाणी के भाई मावजी सवाणी की पत्नी वसंत सवानी की मृत्यु शनिवार को हो गई थी। परंपरा मुताबिक श्मशान में अग्निदाह के लिए पुत्र को ही प्राधान्य दिया गया है, लेकिन सामाजिक परिवर्तन व परिस्थितिवश कई बेटियों को भी अग्नि संस्कार करते देखा गया है। इस कड़ी में पुत्रवधु को सासू मां के अग्नि संस्कार करते कहीं नहीं देखा गया है, लेकिन यह भी सवाणी परिवार ने कर दिखाया है। वसंत सवाणी की कई दिनों से सेवा-सुश्रुषा कर रही उनकी पुत्रवधु पूर्वी धर्मेश सवाणी ने श्मशानघाट पहुंचकर सासू मां की अंतिम संस्कार की सभी विधियों में पुत्र के समान भाग लिया और अग्निदाह किया। सवाणी परिवार ने पुत्रवधु को पुत्र का अधिकार देकर सामाजिक क्रांति की मिसाल कायम की है। कोरोनाकाल में अंजवाळीबेन वल्लभ सवाणी के निधन पर अनाथ बालकों को अध्ययन के लिए गोद लिया गया था।
वसंतबेन सवाणी का लिवर फेल हो गया था और अहमदाबाद में उपचार चल रहा था और उनकी देवरानी शोभाबेन हिम्मत सवाणी ने अपना पेट चीरकर जेठानी का जीवन बचाने के लिए लिवर दान किया था, हालांकि वसंतबेन का जीवन बचाया नहीं जा सका। प्रत्येक वर्ष पितृविहीन सैकड़ों बेटियों का विवाह सम्पन्न करने वाले सवाणी परिवार ने इस मौके पर आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान अंगदान के लिए 50 हजार से अधिक लोगों के संकल्प लेने की ईच्छा भी व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो