scriptLADY LR : ‘सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’ | 'If I dare to bear, I also have the power to destroy' | Patrika News

LADY LR : ‘सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’

locationसूरतPublished: Jul 24, 2020 12:34:40 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– एलआर सुनीता यादव ने फेसबुक पर बनाया पेज और नया ट्वीटर हेंडल- LR Sunita Yadav created page on Facebook and new Twitter handle

LADY LR : ‘सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’

LADY LR : ‘सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’


सूरत. मंत्री पुत्र से तकरार के कारण सुर्खियों में आई लोक रक्षक (कांस्टेबल) सुनीता यादव ने फेसबुक कर अपना एक ऑफिशियल पेज व ट्वीट्र हेंडल भी बनाया है। फेसबुक पेज पर उसने झंडारोहण कर रहे सैनिकों का फोटो लगाया है।
READ MORE : मंत्री पुत्र की धौंस को महिला लोक रक्षक का करारा जवाब !

एक फेसबुक पोस्ट में लिखा हैं कि ‘कुछ बनना ही हैै तो समंदर बनो लोगो के पसीने छूटने चाहिए तुम्हारी औकात नापते’ साथ में ये भी लिखा हैं कि ‘यदि सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’ ट्वीट्र हेंडल पर उसने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्म दिन पर याद किया।
LADY LR : ‘सहन करने की हिम्मत रखती हूं तो तबाह करने की ताकत भी रखती हूं’
यहां उल्लेखनीय हैं कि मंत्री पुत्र को कानून का पाठ पढ़ाने वाली सुनीता यादव के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। उसके संबंध में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

READ MORE : LADY LR : रहस्यमय हालात मेंं पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची सुनीता यादव !
गौरतलब हैं कि गत 8 जुलाई को वराछा में ड्यूटी के दौरान लोक रक्षक सुनीता यादव ने कफ्र्यू भंग के आरोप में कुछ युवकों को रोका था। उन्हें बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कुमार कनानी का पुत्र प्रकाश पिता की कार लेकर आए थे। दोनों के बीच तकरार हुई थी।
READ MORE : LADY CONSTABLE : “अगर वहां एफओपी नहीं होता तो निर्भया-2 हो जाता” : सुनीता यादव

उसके बाद सुनीता की अपने उपरी अधिकारियों और मंत्री कुमार कानाणी से भी बातचीत हुई थी। जिसके ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे। देशभर में सुनीता को जबरदस्त समर्थन मिला था। इस मामले में प्रकाश की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं सुनीता के खिलाफ अनुशासन भंग और दुर्रव्यवाहर की शिकायतों को लेकर विभागीय जांच शुरू की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो