scriptपार्टी चाहेगी तो मंत्री जरूर बनाएगी-लालूभाई पटेल | If the party wants, the minister will definitely make it - Laloobhai P | Patrika News

पार्टी चाहेगी तो मंत्री जरूर बनाएगी-लालूभाई पटेल

locationसूरतPublished: May 23, 2019 07:10:34 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दमण-दीव लोकसभा सीट से जीते भाजपा प्रत्याशी

patrika

पार्टी चाहेगी तो मंत्री जरूर बनाएगी-लालूभाई पटेल


दमण. चुनाव जीतने के बाद लालूभाई पटेल ने कहा कि वे तीसरी बार चुनाव जीते हैं और पार्टी और हाईकमान चाहेंगे तो इस बार उनको मंत्री जरूर बनाएंगे। पटेल ने भावुक होते हुए बताया कि जीत का श्रेय दमण-दीव की जनता, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिन्होंने उन पर विश्वास रखकर टिकट दिया है। इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी साथ रहकर कार्य किया है।
5 वें राउंड के बाद कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा
मतगणना के समय 5 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी लालूभाई पटेल को लगभग 6 हजार की लीड मिली। उसी समय कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल और निर्दलीय प्रत्याशी उमेश पटेल मतगणना केन्द्र से बहार निकल गए। वीवीपैट स्लिप काउंटिंग को लेकर जब चुनाव अधिकारी संदीप कुमार ने पुकारा तो दोनों प्रत्याशी नहीं थे। उसके बाद उनके एजेंट को फोन करके बुलाया गया और उसके बाद वीवीपैट के लिए ड्रॉ किया गया।
विकास कार्य और मोदी लहर का असर
दमण दीव में भाजपा की जीत का कारण मोदी लहर और दमण-दीव में हुए विकास कार्य बताए जा रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने भी स्वीकार किया था कि दमण-दीव में 80 प्रतिशत विकास कार्य हुए हैं। दमण दीव में प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष दौरा भी किया था और विकास कार्य के लिए 1500 करोड़ की राशि भी दी गई थी। इसके साथ मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज भी मुख्य भूमिका में रही।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विजय की घोषणा के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लालूभाई पटेल का स्वागत किया गया। विशाल टंडेल, बी.एम.माछी, दिपेश टंडेल, मजीद लघानी सहित अनेक लोगों ने स्वागत करके मोटी दमण से जुलूस निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो