scriptटैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स | If the tax is not filled then the hoardings of the BJP MP and other le | Patrika News
सूरत

टैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स

दमण नगरपालिका में वर्षों से भाजपा काबिजफिर भी नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को यूं शुभकामना

सूरतSep 17, 2019 / 07:31 pm

Dinesh Bhardwaj

टैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स

टैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स

दमण. केन्द्रशासित प्रदेश दमण के शहरी विस्तार में सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स मंगलवार सुबह होते ही नगरपालिका प्रशासन ने हटा दिए। शहरी विस्तार मेें पोस्टर लगाने के लिए विज्ञापन कर जमा करवाकर नपा से स्वीकृति लेनी थी जो कि दमण-दीव सांसद और भाजपा नेताओं ने नहीं ली थी। शहर में से हटाए गए होर्डिंग्स दिनभर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा का कारण बने रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश इकाई और सांसद लालु पटेल की ओर से शुभकामना के शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल, सांसद लालु पटेल समेत अन्य नेताओं की तस्वीरें शुभकामना संदेश के साथ थी। शहर में कई स्थानों पर ऐसे होर्डिंग्स सोमवार को ही लगा दिए गए। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका के मुख्य अधिकारी वैभव रिखारी ने भाजपा पदाधिकारियों से नगरपालिका से स्वीकृति लेने एवं विज्ञापन कर जमा कराने के लिए कहा और उनकी सुविधा के लिए पालिका कर्मचारियों को भी देर शाम तक रोका गया, परन्तु भाजपा पदाधिकारी होर्डिंग्स की स्वीकृति लेने नही पहुंचे। इसके बाद मंगलवार सुबह 7 बजे से पहले ही शहरी विस्तार से अनाधिकृत होर्डिंग्स नगरपालिका कर्मचारियों ने हटा दिए। इस संबंध में नपा ने बताया कि होर्डिंग्स लगाने से स्वीकृति ली जानी थी जो नहीं ली गई। बगैर मंजूरी होर्डिंग्स लगाने के मामले में जुर्माना भी लगाया जाएगा। गौरतलब है कि दमण नगरपालिका में भाजपा काबिज है और सांसद भी भाजपा के ही है, इसके बावजूद नपा की ओर से भाजपा के होर्डिंग्स हटाए जाने के मामले में सोशल मीडिया में सीओ वैभव रिखारी के कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

Home / Surat / टैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो