scriptदमण समुद्री क्षेत्र में पकड़ी अवैध फिशिंग बोट | Illegal fishing boat caught in Daman sea area | Patrika News

दमण समुद्री क्षेत्र में पकड़ी अवैध फिशिंग बोट

locationसूरतPublished: Mar 14, 2019 07:09:38 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

जांच में वलसाड की बोट होने का खुलासा दमण मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई

patrika

दमण समुद्री क्षेत्र में पकड़ी अवैध फिशिंग बोट


दमण. कोस्टल पुलिस ने कड़ैया समुद्री क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अवैध फिशिंग बोट पकड़ी है। 12 मार्च की शाम को नियमित गश्त के दौरान कोस्टल पुलिस को कड़ैया तट से 3 नोटिकल माइल दूर दरिया में चलती यह बोट नजर आई थी। बोट की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कोस्टल पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ा। कोस्टल पुलिस को बोट पर कोई नाम और नंबर नहीं लिखा दिखा। जांच में पता चला कि यह फिशिंग बोट है, जिसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। बोट पर 5 खलासी सवार थे। पूछताछ में पता चला कि यह बोट वलसाड की है। कोस्टल पुलिस ने इसकी जानकारी दमण मत्स्य विभाग को दी। दमण मत्स्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की। वलसाड की यह बोट बिना रजिस्ट्रेशन के दरिया में मच्छीमारी करते हुए वलसाड की समुद्री सीमा लांघकर दमण समुद्री सीमा में कैसे दाखिल हुई, इसकी जांच की जा रही है। दमण पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि यह बोट कोस्टल पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान दरिया में संदिग्ध हालत में मिली थी। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध चीजें नहीं पाई गई। दमण फिशिंग डिपार्टमेंट की मत्स्य अधिकारी अभिलाषा अग्रवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि यह अनधिकृत फिशिंग बोट वलसाड की है। दमण फिशिंग डिपार्टमेंट मामले में कार्रवाई कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो