सूरत

VIDEO VIRAL : टीआरबी जवानों की अवैध वसूली और दादागिरी फिर सामने आई

– सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो- Video went viral in surat on social media

सूरतAug 07, 2020 / 10:08 pm

Dinesh M Trivedi

VIDEO VIRAL : टीआरबी जवानों की अवैध वसूली और दादागिरी फिर सामने आई


सूरत. शहर में ट्रैफिक ब्रिगेड के जवानों द्वारा की वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली और दादागिरी को उजागर करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो सहारा दरवाजा क्षेत्र का बताया जा रहा है। 1.44 मिनट के इस वीडियो में फ्लाईओवर पुल के नीचे कुछ टीआरबी जवान नजर आ रहे जो वाहन चालकों को रोक कर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।
एक मोटा- तगड़ा टीआरबी जवान वाहन चालकों से दादागिरी करता हुआ नजर आ रहा हैं। वह एक वाहन चालक से रुपए लेता हुआ दिखता हैं। फिर एक अन्य वाहन से चाबी निकाल कर जबरदस्ती वाहन चालक को उसका पैर उठा कर जबरन नीचे उतारता हैं। उसके वाहन पर सवार हो जाता हैं।
वह जब वाहन चालक अपने बटुए से रुपए निकाल कर उसे देता हैं तो वह मोटरसाइकिल से उतरता हैं। यहां उल्लेखनीय है कि टीआरबी जवानों को वाहन चालकों से किसी भी प्रकार का दंड वसूलने का अधिकार नहीं हैं। उनका काम यातायात का संचालन करना हैं। यदि किसी नियम का भंग हो रहा हो तो वाहन चालक को रुकने का इशारा करने तथा प्वाइंट पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सूचित करने का है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
वीडियो मेरे संज्ञान में आया हैं। इसकी पड़़ताल की जा रही हैं। इसमें जो भी टीआरबी जवान दोषी पाए जाएगें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
– प्रशांत सुम्बे (डीसीपी ट्रैफिक)

Home / Surat / VIDEO VIRAL : टीआरबी जवानों की अवैध वसूली और दादागिरी फिर सामने आई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.