script1961 में पहले सांसद सनजी डेलकर हुए थे मनोनीत | In 1961 Sanji Dellkar was the first MP nominated | Patrika News

1961 में पहले सांसद सनजी डेलकर हुए थे मनोनीत

locationसूरतPublished: Mar 24, 2019 11:11:42 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दादरा नगर हवेली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

patrika

1961 में पहले सांसद सनजी डेलकर हुए थे मनोनीत


दानह. मध्ययुग (11वीं से 16वीं शताब्दी तक) में दादरा नगर हवेली का इतिहास अस्पष्ट रहा है। इतिहासकारों के अनुसार 1262 ईसा पूर्व में एक राजपूत हमलावर ने इलाके के स्थानीय कोली सरदार को पराजित किया था और एक छोटे से रामनगर नामक राज्य की स्थापना करके शासक बन गया। नगर हवेली इसी रामनगर का हिस्सा था। यह क्षेत्र 18वीं शताब्दी के मध्य तक राजपूत शासन के अधीन रहा। भारत में अंग्रेजों के साथ पुर्तगीज भी व्यापार के उद्देश्य से यहां पहुंचे तब 18वीं सदीं के उत्तराद्र्ध में उन्होंने पूरे दादरा नगर हवेली को कब्जे में ले लिया। देश की स्वतंत्रता के बाद जब यहां से पुर्तगाली छोडऩे को तैयार नहीं हुए तब गोमांतक सैनिकों ने 21 जुलाई 1954 को दादरा तथा 2 अगस्त 1954 को नगर हवेली मुक्त करा लिया। कुछ दिन स्वतंत्र रहने के बाद 1 जून 1961 को दादरा नगर हवेली को भारतीय संघ में मिलाने की गुंजारिश हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 11 अगस्त 1961 को केन्द्र शासित प्रदेश की आधिकारिक घोषणा की। क्षेत्र का पहला संसद सदस्य कांग्रेस के सनजीभाई रूपजीभाई डेलकर को मनोनीत किया गया।
क्रसं वर्ष पार्टी
1 1961 कांग्रेस (मनोनीत)
2 1966 कांग्रेस
3 1971 कांग्रेस
4 1977 कांग्रेस
5 1980 कांग्रेस
6 1984 निर्दलीय
7 1989 निर्दलीय
8 1991 कांग्रेस
9 1996 कांग्रेस
10 1998 भाजपा
11 1999 निर्दलीय
12 2004 नवशक्ति
13 2009 भाजपा
14 1014 भाजपा
दादरा नगर हवेली फैक्ट फाइल-
राजधानी सिलवासा
क्षेत्रफल 491 वर्ग किमी
भाषा गुजराती, हिन्दी, मराटी
प्रशासक प्रफुल्लभाई पटेल
उच्च न्यायालय मुंबई
जनसंख्या घनत्व 700/ वर्ग किमी (2011 की जनसंख्या के अनुसार)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो