scriptसूरत में  204 स्वस्थ हुए, नए 71 पॉजिटिव, एक मौत | In Surat, 204 recovered, 71 new positive, one death | Patrika News

सूरत में  204 स्वस्थ हुए, नए 71 पॉजिटिव, एक मौत

locationसूरतPublished: Jun 16, 2021 10:05:14 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– काबू में आ रहा कोरोना…
 

सूरत में  204 स्वस्थ हुए, नए 71 पॉजिटिव, एक मौत

सूरत में  204 स्वस्थ हुए, नए 71 पॉजिटिव, एक मौत

सूरत.

जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए 71 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 48 और जिले के 23 शामिल हैं। वहीं, कुल 204 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से एक मरीज की मौत हुई है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,42,749 हो गई हैं। इसमें 2101 की मौत हो चुकी हैं।
सूरत जिले में दूसरी लहर में मरीजों की संख्या घटकर 100 से कम हो गई है। स्मीमेर कोविड अस्पताल से मंगलवार को तीन मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस से किया गया है। वहीं, मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। हाल में सूरत जिले के 647 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 134 पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 84 की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 59, बाइपेप पर 16 और वेंटिलेटर पर 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। अब तक शहर में कुल 1,10,863 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,07,959 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में कुल 31,886 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 30,881 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
शहर में कहां कितने मरीज

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -06

वराछा-ए -05

वराछा-बी -05

रांदेर -12

कतारगाम -06

लिम्बायत -04

उधना -03

अठवा -07

कुल -48
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो