scriptविकास के नाम पर भाजपा को वोट देने को कहा | In the name of development asked BJP to vote | Patrika News

विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने को कहा

locationसूरतPublished: Apr 20, 2019 06:58:04 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा प्रत्याशी की उत्तर भारतीय समाज के साथ बैठक

patrika

विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने को कहा


दमण. दमण में बसे उत्तर भारतीय समाज ने भाजपा के प्रत्याशी लालूभाई पटेल के साथ बैठक की। बैठक में लालूभाई पटेल, उत्तर भारतीय समाज के अग्रणी सतेन्द्रङ्क्षसह, भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल, वासु पटेल, बिहार मित्र मंडल के सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके उत्तर भारतीय अग्रणी सतेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि दमण-दीव में भरपूर विकास हो रहा है और केन्द्र सरकार और स्थानीय प्रशासन ने बहुत से काम किए हैं, जिनका लाभ आज मिल रहा है। भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने कहा कि दमण-दीव में गुंडागर्दी कम हुई है और संघ प्रदेश का नाम अच्छे कार्य के लिए जाना जा रहा है। लालूभाई पटेल ने कहा कि उत्तर से आने वाली हवा से वातावरण शुद्ध हो जाता है और यहां भी उत्तर भारतीयों के आने से उद्योगों को बढ़ावा मिला है। दमण दीव में भरपूर विकास हुआ है और आगे भी विकास करना है। उसमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
patrika
 

कांग्रेस प्रत्याशी ने सुनी स्टॉल धारकों की समस्याएं
दमण. दमण-दीव के कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल ने दमण के देवका मरवड़ के समुद्र किनारे के पास स्टॉल धारकों को मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। केतन पटेल का लोगों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। केतन पटेल से मिलने के बाद स्टॉल धारकों ने पर्यटकों की लगातार कम होती संख्या और लाइसेंस को लेकर हो रही परेशानी बताई। पटेल ने कहा कि कांग्रेस को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि समुंद किनारे सभी के लिए अच्छे रोजगार की व्यवस्था होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो