scriptतेज धूप और लू के थपेड़ों से बढ़ी परेशानी | Increased trouble with thunderstorms and sunshine | Patrika News

तेज धूप और लू के थपेड़ों से बढ़ी परेशानी

locationसूरतPublished: May 10, 2019 10:57:51 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

अधिकतम तापमान40.8 डिग्री, उमस का वातावरण

patrika

तेज धूप और लू के थपेड़ों से बढ़ी परेशानी


सिलवासा. सूर्यदेव आग बरसा रहे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़े जनजीवन पर भारी पड़ रहे हैं। चालू सप्ताह में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तथा आद्र्रता 14 रिकॉर्ड हुई। धूप और उमस बढऩे से लोग पसीने से तर नजर आए
दोपहर को लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम बदलाव से औद्योगिक उत्पादन पर असर पड़ा है। उद्योगपतियों के अनुसार आर्द्रता बढऩे से मशीनरी ब्रेक डाउन बढ़ गया है। कल-कारखानों में उमस से श्रमिकों की किल्लत बढऩे लगी है। गर्मी बढऩे के साथ पानी की समस्या भी गंंभीर हो गई है। दयात फलिया, पिपरिया, डोकमर्डी और बाविसा फलिया में पानी के लिए लोग सरकारी नल पर आश्रित हैं। गर्मी में ठंडा पेय, लस्सी, छाछ, लसी, जूस की लारियों पर भीड़ बढ़ गई है। गर्मी से राहत के लिए लोग नदी नालों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी के मौसम का बच्चे नदी नालों में जलक्रीड़ा का आनंद उठाने लगे हैं। डॉ. सचिन चोपड़ा के अनुसार तेज धूप से बचने के लिए कपड़े व छाते का उपयोग करना चाहिए। बाहर धूप से आने के बाद तुरंत एसी व ठंडे कमरे से बचें। शरीर में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। उल्टी दस्त होने पर तुरंत निकटवर्ती अस्पताल की मदद लें। चालू माह में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो