scriptश्रम कानूनों में संशोधन की दी जानकारी | Information about amending labor laws | Patrika News

श्रम कानूनों में संशोधन की दी जानकारी

locationसूरतPublished: Oct 02, 2018 07:09:26 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सेमिनार में 125 उद्योगों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

patrika

श्रम कानूनों में संशोधन की दी जानकारी


सिलवासा. श्रम कानूनों में संशोधन को लेकर श्रम प्रर्वतन विभाग ने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ संयुक्त सेमिनार रखा। सेमिनार में श्रम उपायुक्त निलेश गुरव, फेडरेशन के कार्यकारी सचिव पीके जडिय़ा ने अपने विचार रखे।
सेमिनार में भारत सरकार के उप मुख्यायुक्त डॉ. ओंकार शर्मा ने किए गए श्रम सुधार तथा देश के 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में शामिल करने की जानकारी दी गई। पूरी जानकारी के लिए उद्योगपतियों को विडियों क्लिप दिखाया। विडियों के माध्यम से बताया गया कि देश में अधिकांश श्रम कानून आजादी से पहले के हैं। इसमें कई कानून प्रासंगिक नहीं हैं तथा कई नई विषम परिस्थियां पैदा हुई हैं, जिनके लिए नए कानून बनाने की आवश्यकता है। निलेश गुरव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए श्रम कानूनों में बदलाव की जरूरत है। वर्तमान में श्रम प्रवर्तन के 44 कानून हैं, जिनमें 4 कानून निष्क्रिय कर दिए हैं। शेष 40 कानूनों को चार श्रम संहिताओं को वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और व्यावसायिक स्वास्थ्य व सुरक्षा संहिता के रूप में परिभाषित किया गया है। प्रचलित दंड प्रावधानों में भी आवश्यक संशोधन हुए हैं। पूरे श्रम कानून संशोधन से 45 करोड़ जनसंख्या सामाजिक सुरक्षा के दायरे समाविष्ट हो जाएगी। सेमिनार में औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार पेश करके सुझाव दिए। गुरव ने कहा कि नए सुधारों से श्रमिक और उद्योगों के परस्पर संबंध और मजबूत होंगे।
patrika
चलाया जेटी पर स्वच्छता अभियान
दमण. दमण मत्स्योद्योग विविध कार्यकारी सहकारी सोसायटी के सदस्यों ने जेटी विस्तार में स्वच्छता अभियान चलाया। चेयरमैन बाबूभाई टंडेल के नेतृत्व में सोसायटी के अनेक सदस्य एकत्र हुए। वार्ड पार्षद चन्द्रगिरी टंडेल के साथ मिलकर सोसायटी कार्यालय से लेकर जेटी तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उनके साथ प्रकाश टंडेल, महेन्द्र टंडेल, देवजी टंडेल, भगवान टंडेल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने झाडू लेकर गंदगी साफ की। समुद्र नारायण मंदिर के आसपास भी सफाई की गई। माछीमार अग्रणियों ने बताया कि माछी समाज स्वच्छता पर हमेशा ध्यान देता है। सुबह सबसे पहले नियमित घर की और आसपास की सफाई करते हैं। कार्यक्रम में पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी फूल देकर सम्मानित किया गया।

बिहार के केबिनेट मंत्री का किया सम्मान
दमण. बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री विनोद नारायण झा के रविवार को दमण पहुंचने पर बिहारी परिवार ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
सत्येन्द्र कुमार और शिवकुमार ङ्क्षसह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बिहार मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट दमण वापी सिलवासा के चेयरमैन रामाधार ङ्क्षसह, नीरजङ्क्षसह, अरुण ङ्क्षसह, अइजत मुरारी, उत्तर भारतीय संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष बलवंत यादव, बिहारी व्यापारी समाज से वेचन मिश्रा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। उनके साथ भाजपा के महामंत्री वासू पटेल, प्रवक्ता विशाल टंडेल, जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल भी उपस्थित थे। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि उनको खुशी है कि संघ प्रदेश दमण में अनेक बिहारी और उत्तर भारतीय रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। झा ने सर्किट हाउस में दमण दीव सांसद लालूभाई पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों से भी मिलकर चर्चा की। शाम को मंत्री ने दमण किला सहित अन्य पर्यटन स्थानों का भ्रमण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो