scriptमहिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी | Information about schemes given to women | Patrika News

महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

locationसूरतPublished: Aug 04, 2021 07:49:00 pm

तापी जिला में नारी गौरव दिवस मनाया

महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

बारडोली. राज्य सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर बुधवार को तापी जिले में नारी गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोलते हुए तापी जिला पंचायत प्रमुख सूरज वसावा ने महिला सशक्तीकरण की जरूरत बताई। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन तापी जिला मुख्यालय व्यारा के नगरपालिका टाउन हॉल में किया गया था। इस मौके पर राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और डिप्टी मुख्यमंत्री नीतिन पटेल के नेतृत्व में गुजरात विकास को नई ऊंचाई छू रहा है। कलक्टर एचके वढवाणीया ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ कदम मिलाकर चलेंगे तो आदिवासी बहुल आबादी वाले तापी जिले को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
जिला विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कापडिय़ा ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तापी जिला में दो हजार ग्रुप से 20 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। सभी जाइंट अर्निंग ग्रुप को एक लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर अश्विनीकुमार ने लोन को लेकर बैंक की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर नगरपालिका प्रमुख सेजल राणा समेत कई अन्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो