scriptमदद के बहाने दिवंगत मित्र की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ ! | Innocent daughter molested by fathers friend in surat | Patrika News

मदद के बहाने दिवंगत मित्र की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ !

locationसूरतPublished: Nov 20, 2019 09:11:52 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – आरोपी युवक गिरफ्तार

मदद के बहाने दिवंगत मित्र की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ !

मदद के बहाने दिवंगत मित्र की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ !

सूरत. दिवंगत मित्र की नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में कतारगाम पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रामपुरा रोहित फलिया निवासी मुकेश शर्मा (53) के मित्र का पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। उसके बाद से वह मदद के बहाने मित्र के घर आता जाता था और कभी कभार उनके घर पर भी रहता था। इस दौरान वह मित्र की चौदह वर्षीय पुत्री के साथ मजाक मस्ती के बहाने छेड़छाड़ करता था। मंगलवार रात पौने दस बजे उसने पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीडि़ता ने इस बारे में अपने हीरा कारखाने में काम करने वाले अपने भाई को बताया। उसके भाई की शिकायत पर कतारगाम पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
मदद के बहाने दिवंगत मित्र की मासूम पुत्री से छेड़छाड़ !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो