scriptकेन्द्र सरकार के कार्यों को दम-खम के साथ बताएं | Interpret the work of the Central Government with confidence | Patrika News

केन्द्र सरकार के कार्यों को दम-खम के साथ बताएं

locationसूरतPublished: Apr 11, 2019 06:08:03 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा प्रत्याशी पटेल ने किया दीव में प्रचार

patrika

केन्द्र सरकार के कार्यों को दम-खम के साथ बताएं


दमण. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दादा और सांसद लालूभाई पटेल ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ संघप्रदेश के महत्वपूर्ण हिस्से दीव में चुनाव प्रचार किया। वणाकबारा और साउदवाड़ी पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने गत पांच वर्ष में किए गए केन्द्र सरकार के कामकाज को पूरी ताकत के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा अन्य स्थान पर हुई बैठक में दीव की झोलावाड़ी, बूचरवाड़ा पंचायत के सरपंचों के साथ आस-पास की कई ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों बैठकों में दमण-दीव भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। चर्चा में विशाल टंडेल, बीएम माछी, नवीन रमण पटेल, तरूणाबेन पटेल, भीखाभाई, पूंजाभाई, भावेश चौहाण सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

गटर के गंदे पानी से लोग परेशान
दमण. केन्द्र शासित प्रदेश दमण के मोटी दमण स्थित गोवा बैंक के सामने रोड के किनारे गटर टूटने से उसका पानी रोड पर जमा हो रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से यह गटर खुली हालत में है, जिसके चलते इसका पानी रास्ते के किनारे जमा हो रहा है। यह जमा हुआ पानी बीमारियों का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में शिकायत भी की, लेकिन कोई मरम्मत के लिए नहीं आया। पानी से बदबू आने से परेशानी बढ़ती जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो