scriptजैन मंदिर की मूर्ती चोरी, लोगो ने किया चौकी का घेराव | Jain temple stolen idol, people used to encroach on post chowky | Patrika News

जैन मंदिर की मूर्ती चोरी, लोगो ने किया चौकी का घेराव

locationसूरतPublished: Oct 18, 2018 12:26:21 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

लिम्बायत थानाक्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके की घटना

patrika

जैन मंदिर की मूर्ती चोरी, लोगो ने किया चौकी का घेराव

सूरत. लिम्बायत थानाक्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक जैन मंदिर से बीती रात मूर्ती समेत १५ हजार का सामान चोरी हो गया। इस घटना को लेकर बुधवार को लोगो ने केशवनगर चौकी का घेराव कर विरोध जताया। पुलिस के मुताबिक मॉडल टाउन स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के निकट खुले प्लॉट में धार्मिक आयोजन के चलते छह किलो वजनी आदिनाथ भगवान की अष्टधातु की मूर्ति तंबू में स्थापित की गई थी। साथ ही चांदी का छत्र व कलश भी रखा गया था।
रात साढ़े बारह बजे के बाद किसी समय कोई चोर तंबू में दाखिल हुआ और मूर्ती समेत अन्य सामान चुरा कर फरार हो गया। सुबह साढ़े पांच बजे घटना के बारे में पता चलने पर निकट के गोकुलधाम अपार्टमेंट निवासी ऋषभ जैन ने लिम्बायत थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इस घटना से आहत लोगों ने बाद में केशवनगर चौकी का घेराव भी किया। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या


सूरत. पुरानी रंजिश के चलते जहांगीरपुरा क्षेत्र में कुछ लोगो ने धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के संंबध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वरियाव जैनब अपार्टमेंट निवासी मृतक रशीद अहमद कुल्फाती (40) पूर्व में तबेला चलाता था। दो साल पूर्व उसका उसके भागीदारों के साथ विवाद हो गया था। जिसको लेकर कई बार उनके साथ उसके झगड़े भी हुए थे। उसके बाद उसने टेम्पो चलाना शुरू कर दिया था।
उसे कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। इस बीच बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह वरियाव कॉलेज के सामने से गुजर रहा था। उस दौरान एक मोटरसाइकिल व कार में १०-१५ जनें आए उन्होंने धारदार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। परिजनों ने सद्दाम, सलमान, आसिफ, जावेद मच्छी, साजिद यूपीवाला व उनके साथियों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो