scriptजयश्री मोटी माता एवं भवानी माता का पाटोत्सव 18 को | Jayashree Moti Mata and Bhawani Mata's Patotsava 18 | Patrika News

जयश्री मोटी माता एवं भवानी माता का पाटोत्सव 18 को

locationसूरतPublished: Apr 16, 2019 08:13:24 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

108 नवचंडी महायज्ञ तथा दश महाविद्या महापूजन होंगे

patrika

जयश्री मोटी माता एवं भवानी माता का पाटोत्सव 18 को


दमण. वरकुंड कुंभार फलिया स्थित जयश्री मोटी माता एवं जयश्री भवानी माता का 26वां पाटोत्सव 18 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 8 बजे धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। 8.30 बजे यज्ञ, दोपहर 12 बजे फलाहार, दोपहर 2 बजे यज्ञ पूर्णाहुति की जाएगी। शाम 6.30 महाआरती के बाद शाम 7 बजे से महाप्रसाद आयोजित होगा। श्री आद्यशक्ति मीटना समाज ने इस धार्मिक अनुष्ठान में लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। महायज्ञ में 108 दंपती शामिल होंगे। आचार्य रजनीकांत दीनानाथ जोशी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत सामूहिक महायज्ञ संपन्न होगा।
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज का चुनाव 28 को
नवसारी. लोकसभा चुनाव के बीच ही नवसारी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज 2019-20 के लिए भी चुनाव घोषित हो चुका है। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन सात पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 19 अप्रेल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रेल को चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए जयंत गुलाब मेहता और शंकर अरजण पटेल ने नामांकन किया है। प्रथम उपाध्यक्ष के लिए जयंती डाह्या कानाणी व हरीश पारेख तथा द्वितीय उपाध्यक्ष के लिए नंदलाल कांजाणी व सुरेश पटेल मैदान में हैं। मानद मंत्री के लिए आनंद दौलतराय नायक और जितेन्द्र नटवरलाल पटेल, प्रथम मानद सहमंत्री के लिए रमेश भगवानजी एरवाडिया व हरीश कुमार छोगालाल मंगलाणी के बीच मुकाबला है। वहीं द्वितीय मानद मंत्री पद के लिए जिगीश शाह और परिमल नटू देसाई ने नामांकन किया है। खजांची पद के लिए संजय ठाकोर गांधी और हेमंत कुमार मिस्त्री ने नामांकन किया है। 19 अप्रेल को नामांकन वापस लेने की तारीख के बाद बचे प्रत्याशियों को चुनने के लिए 28 अप्रेल को मतदान करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो