scriptकन्नन गोपीनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से दिया त्यागपत्र | Kannan Gopinath resigns from the Indian Administrative Service | Patrika News

कन्नन गोपीनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से दिया त्यागपत्र

locationसूरतPublished: Aug 25, 2019 06:15:21 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

संघ प्रदेश में पावर सचिव के पद पर कार्यरत थे

कन्नन गोपीनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से दिया त्यागपत्र

कन्नन गोपीनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से दिया त्यागपत्र

दमण. दमण दीव और दादरा नगर हवेली में पावर सचिव पद पर कार्यरत कन्नन गोपीनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने 21 अगस्त को गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर बताया कि वह 2012 कैडर के आइएएस अफसर हैं। वह दमण दीव और दादरा नगर हवेली में विद्युत सचिव पद पर तैनात है। वह निजी कारणों से भारतीय प्रसाशनिक सेवा छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इसे स्वीकार किया जाए। कन्नन गोपीनाथ इस पद से पहले दादरा नगर हवेली के कलक्टर थे। उन्होंने इसका निजी कारण बताया है।
सूत्रों ने बताया कि कन्नन 7 दिन के अवकाश पर थे और उन्होंने इस बारे में दिल्ली मंत्रालय में पहले से मिलकर आए हंै और 21 को दिया त्यागपत्र स्वीकार होने की चर्चा चल रही है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में गृह सचिव को पत्र भी छोड़ा है कि वह प्रशासनिक सेवा की कार्यप्रणाली से नाराज हैं और उसमें बहुत से कमियां हैं। उन्होंने लिखा कि पद को लेकर उनको कोई भी नाराजगी नहीं है वह यहां कलक्टर भी रह चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयुक्त को उन्होंने प्रशासक के बारे में एक शिकायत भी की थी।

दादरा नगर हवेली में आत्महत्या के मामले अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक
सिलवासा. प्रदेश में आत्महत्या के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। जिंदगी से निराश होकर कई लोगों ने आत्महत्या का सस्ता रास्ता चुन लिया है। पिछले दो वर्ष में एक दर्जन पढ़े लिखे लोगों ने जीवन से निराश होकर खुद को मौत के हवाले कर दिया है। जस एक्सोटिका निवासी दंत चिकित्सक मौलिक पटेल की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतका भी दंत चिकित्सक थी। उसके परिवार में दो अबोध बच्चे हैं। थानाधिकारी के बी महाजन ने बताया कि पति-पत्नी में सामान्य झगड़ा होता रहता था, जिससे पत्नी ने जल्दबाजी में बड़ा कदम उठा लिया। मृतका ने सुसाइट नोट में दोनों बच्चे पति को नहीं सौपने का जिक्र किया है। बच्चे मृतका के पिता के पास हैं। शहर में डेढ़ वर्ष पहले सार्वजनिक निर्र्माण विभाग के कार्यपालक इंजीनियर एस एस भोया तथा 9 माह पहले जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी जिग्नेश पटेल ने आत्महत्या की थी। गौरतलब है कि दादरा नगर हवेली में आत्महत्या के मामले अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो