scriptKARWACHOTH CAHAVRAT: रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन व अघ्र्य समर्पण | KARWACHOTH CAHAVRAT: Moon Darshan and Arghya Surrender in Rohini Naksh | Patrika News

KARWACHOTH CAHAVRAT: रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन व अघ्र्य समर्पण

locationसूरतPublished: Oct 22, 2021 09:07:55 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-करवा चौथ महाव्रत के उपलक्ष में समाज व महिला संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का सिलसिला शहर में हुआ तेज
 

पूनम का चाँद

पूनम का चाँद

सूरत. सुहागिन महिलाओं का बड़ा त्योहार करवा चौथ महाव्रत की धूमधाम इस बार कार्तिक मास की शुरुआत के साथ ही दिखाई देने लगी है। कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्थी रविवार को महाव्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां महिलाओं ने कर ली है। वहीं, विभिन्न समाज व महिला संगठनों की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष में कार्यक्रमों का सिलसिला शहरभर में जारी है। रविवार को रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में व्रती महिलाएं चंद्रदर्शन कर सुहाग की दीर्घायु व सुखी दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना के साथ अघ्र्य समर्पित कर महाव्रत खोलेगी।
गत वर्ष कोरोना महामारी की वजह से करवा चौथ महाव्रत पर हर्षोल्लास भरा माहौल देखने को नहीं मिला था, लेकिन इस बार करवा चौथ के उपलक्ष में कार्यक्रमों का सिलसिला गत तीन-चार दिन से ही शहरभर में विभिन्न समाज व संगठनों की ओर से जारी है। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के मौके पर मनाए जाने वाले करवा चौथ महाव्रत पर रविवार को व्रती महिलाएं अपने पति के दीर्घायु एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना मां पार्वती एवं देवाधिदेव भगवान महादेव से करेगी। इस दौरान वे सती सावित्री के समान सत प्राप्ति की प्रार्थना भगवान से करेगी। महाव्रत के मौके पर रविवार को घरों में चौथ माता की चौकी पर सिंदुर, बिंदी, कंघा, शीशा, चुड़ी आदि श्रृंगार की आकृतियों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद घर-पड़ौस में बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं शिव-पार्वती, सत्यवान-सावित्री की कथा सहित अन्य कहानियों का श्रवण उपस्थित अन्य महिलाओं को कराएगी। रात्रि में चंद्रोदय के बाद सभी व्रतधारी महिलाएं चंद्रदेव के दर्शन और बाद में अघ्र्य अर्पित कर पूजा करेगी। करवा चौथ महाव्रत के लिए आवश्यक पूजा सामग्री व अन्य वस्तुओं की खरीदारी गत एक-दो दिन से ही महिलाओं की ओर से की जा रही है।
-सज-संवर दी नृत्यनाटिका में प्रस्तुति

डुमस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में अग्रमिलन महिला इकाई की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर में आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लिया और करवा चौथ की नृत्यनाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान संस्थापक पूर्णमल अग्रवाल, अध्यक्ष संतोष गाडिया, सचिव शालु खदरिया, कोषाध्यक्ष रेखा जालान समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य महिलाएं मौजूद थी।
KARWACHOTH CAHAVRAT: रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन व अघ्र्य समर्पण
-नाचे-गाए और खुशी मनाए

करवा चौथ महाव्रत के उपलक्ष में शुक्रवार को उधना-मगदल्ला रोड स्थित सूर्या प्लाजा सोसायटी में सूर्याप्लाजा महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल की सदस्य महिलाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य समेत अन्य कई रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंडल सदस्यों को करवा चौथ की कहानी भी सुनाई।