ट्रेन के आगे कूद कर दी जान रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित तवड़ी रेलवे ब्रिज के पास रविवार शाम 35 वर्षीय व्यक्ति ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। नवसारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ट्रेन चालक ने इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक का शरीर मध्यम, रंग गेहुंआ, लंबाई करीब पांच फीट सात इंच है। उसके एक हाथ पर बी लिखा है। उसने नीले रंग का चेक्स शर्ट पहनी है। शव सिविल अस्पताल में रखा गया है।
गणदेवी तहसील में पांच इंच बरसात
जिले के गणदेवी तहसील में सोमवार शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे में 127 मिमी (पांच इंच) बरसात हुई। भारी बरसात के कारण कई जगह पर ड्रेनेज का पानी सड़क पर आ गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पडी। बिलीमोरा नगर पलिका के पास जलाराम मंदिर हाल के किचन में पानी भरने से खाना बनाने में दिक्कत उठानी पड़ी। रसोइयों को सामान बचाने की जद्दोजहद करनी पड़ी।