scriptKITE FESTIVAL 2023 : Surat resounded with sound of A..Lpet..Kaipo.Che. | KITE FESTIVAL 2023 : ए...लपेट...काइपो छे...की आवाज से गूंज उठा सूरत | Patrika News

KITE FESTIVAL 2023 : ए...लपेट...काइपो छे...की आवाज से गूंज उठा सूरत

locationसूरतPublished: Jan 17, 2023 08:39:20 pm

सूरत.
कोरोना के दो साल बाद इस वर्ष सूरतीयों KITE FESTIVAL 2023 मकर संक्रांति वही पुराने अंदाज में जागरुकता के साथ मनाई। इस बार शनिवार को मकर संक्रांति और उसके बाद रविवार के दिन ने मजा और दोगुना कर दिया। दो दिनों तक लोगों ने जमकर पतंगबाजी की और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। आसमान सुबह से लेकर शाम तक रंग-बिरंगी पतंगों से आच्छादित रहा तो शाम को आतिशबाजी से रोशन दिखा। अच्छी बात यह रही कि इस बार चाइनीज तुक्कल कंदील बहुत कम दिखाई दिए।

KITE FESTIVAL 2023 : ए...लपेट...काइपो छे...की आवाज से गूंज उठा सूरत
KITE FESTIVAL 2023 : ए...लपेट...काइपो छे...की आवाज से गूंज उठा सूरत

गुजराती और खासकर सूरतवासी प्रवासी KITE FESTIVAL 2023 मकर संक्रांति का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के एक -डेढ़ महीने से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शनिवार और रविवार को हर्षोल्लास के साथ पतंग पर्व मनाया गया। दोनों ही दिन सूरत में लोग सुबह से शाम तक परिवारों के साथ छतों पर पहुंच गए और दिनभर पतंगबाजी की। इस दौरान छतों पर डी.जे.साउंड पर लोग झूमते नजर आए और तिल-चिक्की-उंधीयु की पार्टी का भी दौर जारी रहा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.