script

Surat News; जानिए कहां मंत्री ने उतारी नदी की आरती

locationसूरतPublished: Sep 17, 2019 10:48:48 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

नमामि देवी नर्मदे महोत्सव के तहत आयोजन पूरे गुजरात में नदियों की आरती और पूजा की गई

Surat News; जानिए कहां मंत्री ने उतारी नदी की आरती

Surat News; जानिए कहां मंत्री ने उतारी नदी की आरती

वलसाड. राज्य सरकार के नमामि देवी नर्मदे महोत्सव ( Namami Devi Narmade Festival) के तहत वलसाड में औरंगा नदी की गुजरात के आरोग्य मंत्री किशोर कानानी ने आरती की। इसके बाद पौधारोपण भी किया।
नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध का काम पूरा होने के बाद पहली बार बांध ओवरफ्लो हुआ है। इसे ऐतिहासिक बताते हुए राज्य सरकार उत्सव मना रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूरे राज्य में नदियों की आरती और पूजा की गई। वलसाड में आरोग्य मंत्री किशोर कानानी ने औरंगा नदी की आरती की। बाद में उन्होंने नदी के आसपास पौधारोपण किया। कार्यक्रम में सांसद केसी पटेल के अलावा वलसाड, पारडी, धरमपुर के विधायक भी थे। मंत्री ने वलसाड आगमन पर सुबह साढ़े दस बजे मोरारजी ऑडिटोरियम में भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में एसटी डिपो के बाहर सफाई भी की गई। उन्होंने सरकारी अस्पताल का भी दौरा किया। शहर में खराब सडक़ों के कारण लोग कई महीने से परेशान हैं, लेकिन मंत्री के आगमन पर सर्किट हाउस से लेकर औरंगा नदी तक रास्तों की मरम्मत रातोंरात कर दी गई और रंगरोगन भी किया गया था। इसे लेकर शहर में लोगों में नाराजगी भी दिखी।
read ; पीएम के केवडिया दौरे पर हुई ऐसी घटना, सन्न रह गए लोग

read; टैक्स नही भरा तो हटा दिए भाजपा सांसद व अन्य नेताओं के शुभकामना होर्डिंग्स

Surat News; जानिए कहां मंत्री ने उतारी नदी की आरती
विरोध की आशंका में पार्षद सहित पूरा परिवार नजरबंद
वलसाड. नमामि देवी नर्मदे महोत्सव ( Namami Devi Narmade Festival) के अंतर्गत औरंगा नदी की आरती के लिए वलसाड में आरोग्य मंत्री किशोर कानानी के आगमन से पूर्व मंगलवार को सुबह नगरपालिका पार्षद राजू पटेल, उनकी पार्षद बेटी उर्वशी और पत्नी मीरा पटेल को एलसीबी ऑफिस में नजरबंद कर दिया गया। सत्तापक्ष को राजू पटेल द्वारा मंत्री के कार्यक्रम में विरोध करने की आशंका थी। इसके चलते पटेल और उनके परिवार के अलावा उनके साथी राहिल को सुबह सात बजे ही एलसीबी ने उठा लिया। सभी को एलसीबी ऑफिस लाया गया और दोपहर दो बजे मंत्री का कार्यक्रम पूरा होने के बाद छोड़ा गया। इस बारे में एलसीबी पीआई गामित ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद पार्षद को परिवार समेत नजरबंद किया गया था और बाद में छोड़ दिया गया।
राजू पटेल ने इस बारे में आरोप लगाया कि वलसाड भाजपा उनके विकास कामों से डरती है। भाजपा शहर में विकास का कोई काम नहीं कर रही है और न तो किसी को करने देती है। उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, लेकिन कलक्टर को ज्ञापन दिया था। इसमें उन्होंने गणपति विसर्जन और ताजिया के दौरान औरंगा नदी तट पर और आसपास कोई कार्य नहीं किया था, लेकिन एक मंत्री के आगमन पर औरंगा नदी के तारीयावाड़ रोड को रंग दिया गया। नदी के चारों ओर सफाई करवाई गई थी। उन्होंने इस पूरे इलाके के विकास तथा औरंगा नदी तट को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने की मांग की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो