scriptmurder : लाजोपर जेल से छूटकर आए हिस्ट्रशीटर की सरेआम हत्या | Lajopar escaped from prison and murdered his public | Patrika News

murder : लाजोपर जेल से छूटकर आए हिस्ट्रशीटर की सरेआम हत्या

locationसूरतPublished: Mar 19, 2021 10:48:01 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– लिम्बायत के आसपास नगर में हुई घटना..
– गली में धारदार हथियारों से आठ-दस वार किए
– Incident occurred in the city around Limbayat ..
– Made eight-ten blows with sharp weapons in the street

murder : लाजोपर जेल से छूटकर आए हिस्ट्रशीटर की सरेआम हत्या

murder : लाजोपर जेल से छूटकर आए हिस्ट्रशीटर की सरेआम हत्या

सूरत. हत्या के प्रयास के मामले में पन्द्रह दिन पूर्व लाजपोर जेल से छूट कर आए एक हिस्ट्रीशीटर की गुरुवार को लिम्बायत थानाक्षेत्र के आसपास नगर में सरेआम धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डिंडोली निवासी योगेश ज्ञानेश्वर पाटिल (30) की गुरुवार को विक्की, सचिन व भरत नाम के तीन युवकों ने मिल कर हत्या कर दी। योगेश का दोपहर करीब तीन बजे संजयनगर के निकट आसपास नगर में विक्की व उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद बढऩे पर पहले योगेश ने विक्की पर हमला किया। जिसके जवाब में विक्की व उसके साथियों ने धारदार हथियारों से योगेश पर ताबड़तोड़ आठ-दस वार कर दिए। योगेश लहुलूहान हालत में वहीं ढेर हो गया। हमले में विक्की भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां योगेश की मृत घोषित किया गया। वहीं विक्की का उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में लिम्बायत पुलिस ने विक्की, सचिन व भरत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हमले का कारण लेनदेन को लेकर विवाद होने की आशंका व्यक्त कर रही है।

जेल में हुआ था विवाद :

सूत्रों का कहना हैं कि योगेश की तरह विक्की भी हिस्ट्रीशीटर है। वह भी कुछ समय पूर्व हत्या के मामले में पकड़ा गया था। लाजपोर जेल में योगेश के साथ ही था। जेल ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब से दोनों एक दूसरे से रंजिश रखे हुए थे। दोनों के जेल से बाहर आने के बाद घटना हुई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो