scriptस्व से शिखर तक पहुंचने की दी सीख | Learning to reach the summit with self | Patrika News

स्व से शिखर तक पहुंचने की दी सीख

locationसूरतPublished: Nov 21, 2019 09:49:02 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला का आयोजन

स्व से शिखर तक पहुंचने की दी सीख

स्व से शिखर तक पहुंचने की दी सीख

सूरत. उधना के तेरापंथ भवन में साध्वी सरस्वती के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित स्व से शिखर तक कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यशाला में तेरापंथ महिला मंडल, उधना की अध्यक्ष श्रेया बाफना ने स्वागत भाषण दिया और संरक्षिता चंदा गोखरू व मंत्री महिमा चोरडिय़ा ने प्रासगिंक उद्बोधन किया। इसके बाद नाटिका के माध्यम से कन्या मंडल की सदस्य युवतियों ने स्व से शिखर तक कार्यशाला के यथार्थ रूप को प्रस्तुत किया। इस मौके पर साध्वी सरस्वती ने बताया कि श्रम करने से, लक्ष्य निश्चित करने से व सदैव गतिमान रहने से ही हम स्व से शिखर की यात्रा सफलता से पूर्ण कर सकते हैं। इस दौरान साध्वी संवेगप्रभा, साध्वी हेमलता के अलावा मंडल उपाध्यक्ष सोनु बाफना, पूर्व अध्यक्ष सुनीता कुकड़ा ने भी संबोधन किया।

गुणानुवाद कार्यक्रम आयोजित


कैलाशनगर जैन श्रीसंघ में आचार्य जिनचंद्र सूरी महाराज के सानिध्य में गुरुवार सुबह संत अभयसागर सूरी महाराज की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर गुणानुवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संतवृंद के अलावा अन्य महानुभावों ने संत अभयसागर सूरी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो