script

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

locationसूरतPublished: Jul 23, 2021 05:15:36 pm

बीते कई दिनों से दहशत में भे ग्रामीण

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

बारडोली. बारडोली तहसील के जुनी कीकवाड गांव के पास पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर वन विभाग को शिकायत की थी। लोगों की मांग पर वन विभाग ने 15 जुलाई को पिंजरा रखा था। शुक्रवार तडक़े तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के मुताबिक यह चार साल का मादा तेंदुआ है।
जानकारी के अनुसार बारडोली तहसील के कीकवाड गांव में सांप पकडऩे के लिए गई फ्रेंड्स ऑफ एनिमल वेल्फेयर ट्रस्ट की टीम को ग्रामीणों ने गांव में तेंदुआ घूमने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि तेंदुए के घूमने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। फ्रेंड्स ऑफ एनिमल वेल्फेयर के प्रमुख जतिन राठौड़ ने वन विभाग को इसकी जानकारी देकर तेंदुए को पकडऩे की कार्रवाई की मांग की। गांव के केतन चौधरी ने भी वन विभाग से पिंजरा रखने के लिए लिखित पत्र देकर मांग की थी।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने 15 जुलाई को केतन चौधरी के घर के पास एक पिंजरा रख शिकार के लिए मुर्गी को छोड़ा था। शुक्रवार तडक़े 2 बजे मुर्गी का शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के कर्मचारी भी गाँव में पहुंचे और तेंदुए को कब्जे में लिया। वन विभाग ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है और उसे पशु चिकित्सक के साथ प्राथमिक जांच कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मादा के साथ ही एक नर तेंदुआ के भी घूमने की जानकारी देते हुए एक बार फिर पिंजरा रखे की मांग की।
लोगों ने बनाया वीडियो

मांडवी तहसील के माकणजर गांव में रात को रास्ते में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई देने से ग्रामीणो में दहशत का माहौल है। गांव के लाखी डैम के निकट से गुजर रहे युवकों को रास्ते में यह तेंदुआ दिखा था। उन्होंने मोबाइल पर इसका वीडियो भी बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो