scriptघर से पकड़ा गया तेंदुए का बच्चा | Leopard caught by the house | Patrika News

घर से पकड़ा गया तेंदुए का बच्चा

locationसूरतPublished: Jul 26, 2018 11:13:01 pm

शावक को मछली पकडऩे वाली जाली में फंसायानर प्रजाति का यह शावक एक वर्ष का

patrika

घर से पकड़ा गया तेंदुए का बच्चा


वांसदा. तहसील के महुवास गांव के जनाद फलिया में एक घर से तेंदुए का बच्चा पकड़ा गया है। उसे पहले मछली पकडऩे वाली जाली मे पकड़कर ङ्क्षपजरे में कैद कर लिया गया। गांव के सोमाभाई गुरजीभाई गामित के घर के बगल स्थित पतरे के शेड में तेंदुए का शावक पड़ा था। उसे देखने के बाद वांसदा पूर्व रेंज के आरएफओ आरवी परमार को सूचना दी गई। इसके बाद सहायक वन संरक्षक डीके साधु के मार्गदर्शन में वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और बच्चे को मछली पकडऩे वाली जाली में फंसाया। बाद में किसी तरह उसे पिंजरे में कैद किया गया। उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जिसमे वह ठीक पाया गया। नर प्रजाति का यह शावक एक वर्ष की उम्र का बताया गया है। अभी बच्चे को आरएफओ क्वार्टर के कंपाउन्ड में ङ्क्षपजरे में रखा गया। उसे वन में छोडऩे की कार्रवाई की जा रही है।
विधायक ने सड़क निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
वांसदा. तहसील में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत बनीं अधिकांश सड़कें बरसात में बह गई हैं। इन सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वांसदा विधायक अनंत पटेल ने इसकी जांच के लिए विजिलेन्स में जांच की मंाग की है। तहसील में इस योजना के तहत सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हंै। इस काम में तालुका पंचायत इंजीनियर की देखरेख में नवीनीकरण किया गया था। इसमें जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप लग रहा है। वांसदा विधायक अनंत पटेल ने कई गांवों में पहुंचकर सड़कों की स्थिति देखी। इसके बाद विधायक ने सड़क निर्माण में इंजीनियर अशोक पटेल पर भ्रष्टाचार करने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तालुका पंचायत के इंजीनियर के बारे में चर्चा है कि वह 25 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मॉनिटङ्क्षरग और गुणवत्ता मानकों की जांच करने की जिम्मेदारी इंजीनियर अशोक पटेल की है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले की जांच और इंजीनियर पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग विजिलेन्स विभाग में की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि एसीबी के पकडऩे जाने के डर से इंजीनियर अशोक पटेल 30 दिनों से कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं।
वहीं, इस आरोप के बारे में इंजीनियर अशोक पटेल का पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
चिकनगुनिया का नया केस नहीं मिलने से राहत
नवसारी. जिले के चोवीसी गांव में चिकनगुनिया के 44 संदिग्ध मरीज मिलने से मचे हड़कम्प के बीच गुरुवार को नवसारी विधायक पीयूष देसाई और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अमिता पटेल ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हालांकि गुरुवार को चिकनगुनिया का कोई नया केस नहीं मिला।
चोवीसी गांव में चिकनगुनिया के 44 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद बुधवार को आरोग्य अधिकारी डॉ. पीएन कन्नर और जिला बीमारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. मेहुल डेलीवाला ने आरोग्य टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया और मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए कीटनाशकों और जले ऑयल का छिड़काव करवाया था। आरोग्य विभाग ने सात लोगों के रक्त के नमूने लेकर लैब में भेजे थे और शिविर लगाकर लोगों की जांच भी की गई थी। गांव में चिकनगुनिया फैलने की बात सामने आने पर गुरुवार को विधायक पीयूष देसाई, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अमिता पटेल ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ गांव का दौरा किया और बीमार लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। विधायक ने ग्राम पंचायत को गांव में बरसाती पानी के जमाव को दूर करने और सफाई करने का सुझाव दिया। इस दौरान बीमारी नियंत्रण अधिकारी समेत आरोग्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। गुरुवार को चिकनगुनिया का कोई नया मरीज नहीं मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
दानह में पैरामेडिकल कॉलेज के लिए 6.85 करोड़ की राशि जारी
दमण. संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी मिलने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रथम किस्त के रूप में 6.85 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। दादरा नगर हवेली प्रशासन ने पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए कुल 13.7 करोड़ के व्यय का खाका तैयार किया था। प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा की थी। इस कॉलेज में मेडिकल से संबंधित विविध संकायों में डिग्री एवं मास्टर डिग्री की पढ़ाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो