scriptप्रकाश पर्व की हुई शुरुआत | Light day | Patrika News

प्रकाश पर्व की हुई शुरुआत

locationसूरतPublished: Nov 21, 2018 09:25:09 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

सिख समुदाय शुक्रवार को मनाएगा गुरुनानक देव जयंती

patrika

प्रकाश पर्व की हुई शुरुआत

सूरत. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिख समुदाय प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती धूमधाम से मनाएगा। वहीं, जयंती सिलसिले में तीन दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरुआत बुधवार को गुरुद्वारों में गुरुग्रंथसाहिब के अखण्ड पाठ से की गई और शुक्रवार को नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी।
सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानकदेव की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरुआत बुधवार रात दस बजे से भटार रोड पर गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब एवं गुरुद्वारा श्रीरामदास साहिब में गुरुग्रंथसाहिब के अखण्ड पाठ से की गई। इसके बाद गुरुवार सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक नितनेमी संगत की ओर से कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब में किया जाएगा। वहीं, रात नौ से ग्यारह बजे तक अमृतसर वाले भाई हरदेवसिंह दीवाना सत्संग-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें सुबह साढ़े दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अमृतसर वाले भाई हरदेवसिंह दीवाना सत्संग-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। रात नौ से दस बजे तक भोग श्रीअखण्ड पाठ साहिब व आरता साहिब के आयोजन होंगे और रात दस से बारह बजे तक सत्संग-कीर्तन के आयोजन किए जाएंगे। उधर, गुरुद्वारा श्रीरामदास साहिब में प्रकाश पर्व की शुरुआत बुधवार को गुरुग्रंथसाहिब के अखण्ड पाठ से की गई। गुरुवार को सुबह कीर्तन-दीवान, रात को अरदास व लंगर के आयोजन होंगे। शुक्रवार को भोगश्री अखण्ड पाठ साहिब, कीर्तन-दीवान, शबद-कीर्तन, कथा विचार, अरदास, लंगर आदि के आयोजन किए जाएंगे।

निकलेगी नगर-कीर्तन यात्रा


प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब की ओर से प्रकाश पर्व के उपलक्ष में नगर-कीर्तन यात्रा का आयोजन शुक्रवार सुबह छह बजे भटार में गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब से किया जाएगा। यात्रा बाद में टर्निंग पोइंट, रामचौक, सरेलावाड़ी, आशीर्वाद पैलेस, गुरुद्वारा श्रीगुरुरामदास साहिब, कापडिय़ा हेल्थ क्लब होकर वापस गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब पहुंचेगी। सुबह निकलने वाली नगर-कीर्तन यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष अनुयायी शामिल रहेंगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो