scriptगंगा आरती के समान अब नर्मदा आरती | Like the Ganga Arti now Narmada Aarti | Patrika News

गंगा आरती के समान अब नर्मदा आरती

locationसूरतPublished: May 19, 2019 08:29:10 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

मां रेवा निर्मल प्रवाह समिति की ओर से नर्मदा आरती का आयोजन किया

patrika

गंगा आरती के समान अब नर्मदा आरती

भरुच. गुजरात की जीवन रेखा नर्मदा नदी पिछले चार वर्ष से सरदार सरोवर नर्मदा बांध से पानी नही छोड़े जाने से सूखी पड़ी है। नर्मदा नदी को जीवंत करने के लिए बांध में से पानी छोडऩे की मांग के साथ शनिवार शाम मां रेवा निर्मल प्रवाह समिति की ओर से गंगा आरती के समान नर्मदा आरती का आयोजन किया गया। नर्मदा आरती कार्यक्रम शहर के दांडियाबाजार में अशोक आश्रम प्रांगण में किया गया। इसमें सांसद मनसुख वसावा, विधायक दुष्यंत पटेल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राज्य व केन्द्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद भाजपा के स्थानीय नेता बांध में से पानी नर्मदा नदी में लाने में असफल रहे है। स्थानीय भाजपा नेता मात्र सीएम व पीएम से गुहार ही लगाते रहे लेकिन नर्मदा नदी को बचाने के लिए कोई प्रयास नही किया गया। इसके बावजूद नर्मदा नदी की महाआरती कार्यक्रम में शहर की आम जनता के साथ भाजपा नेता भाग लेने से नहीं चूके।

मनाई नारद मुनि जयंती
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर के स्वामीनारायण गुडविल स्कूल में रविवार को नारद मुनि जयंती मनाई। जयंती कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर संघ कार्यकर्ताओं ने संबोधन भी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो