scriptLOK SABHA 2019 : आखिर जनता जनार्दन का टाइम आ गया | LOK SABHA 2019 :16.55 lakh voters will decide Future of candidate | Patrika News

LOK SABHA 2019 : आखिर जनता जनार्दन का टाइम आ गया

locationसूरतPublished: Apr 22, 2019 09:10:42 pm

सूरत लोकसभा सीट के 13 प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे 16.55 लाख से अधिक मतदाता

surat

LOK SABHA 2019 : आखिर जनता जनार्दन का टाइम आ गया

सूरत.

लम्बी चुनावी गहमागहमी, नेताओं के लुभावने वादों की बौछार और हवा का रुख अपनी तरफ मोडऩे के लिए इस छोर से उस छोर तक तूफानी प्रचार के बाद आखिरकार वह घड़ी नजदीक आ गई, जब जनता सर्वेसर्वा होकर नेताओं के भाग्य का फैसला करेगी। मंगलवार को सूरज उगने से ढलने तक जनता ही जर्नादन होगी। सूरत लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को 16 लाख 55 हजार से अधिक मतदाता अपनी राय इवीएम में लॉक करेंगे। इनमें 8 लाख 91 हजार से अधिक पुरुष और 4 लाख 64 हजार से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सूरत लोकसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ 11 अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट में ओलपाड, सूरत-पूर्व, सूरत-उत्तर, वराछा, करंज, कतारगाम और सूरत-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन सातों विधानसभा क्षेत्रों में 16 लाख 55 हजार 658 मतदाता हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे मॉक पोल होगा। इसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग मतदान कर सकेंगे। सूरत लोकसभा सीट के लिए 59 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता भी मतदान करेंगे।

कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर कलक्टर डॉ.धवल पटेल सोमवार को दिनभर व्यस्त रहे। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों का जायजा लिया। नानपुरा के टी एंड टीवी सार्वजनिक हाइस्कूल में सोमवार को चुनाव अधिकारी डिस्पेचिंग और रिसीङ्क्षवग कार्यों में व्यस्त नजर आए। चुनाव अधिकारियों को इवीएम और वीवीपेट के साथ अन्य चुनावी सामग्री सौंपी गई। उन्हें 1681 मतदान केन्द्रों पर रवाना किया गया। डॉ.पटेल ने बताया कि दिव्यांगों के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों पर स्वास्थ्य टीमों की नियुक्ति की गई है।
नवसारी सीट के लिए 12 लाख से अधिक करेंगे मतदान
नवसारी लोकसभा क्षेत्र में सूरत के लिंबायत, उधना, मजूरा और चौर्यासी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ नवसारी, जलालपोर और गणदेवी विधानसभा क्षेत्र भी हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के 12 लाख 34 हजार 640 से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 7 लाख 2 हजार 711 पुरुष और 5 लाख 31 हजार 889 महिला मतदाता हैं।
बारडोली सीट के लिए 13 लाख से अधिक मतदाता
बारडोली लोकसभा क्षेत्र में सूरत का कामरेज विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा बारडोली, महुवा, मांडवी, मांगरोल, व्यारा और निर्जर विधानसभा क्षेत्र भी हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के 13 लाख 51 हजार 493 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 7 लाख 1 हजार 265 पुरुष और 6 लाख 50 हजार 212 महिला मतदाता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो