script

LOK SABHA 2019 : सूरत लोकसभा सीट के लिए 64.41 प्रतिशत मतदान, पिछले लोकसभा चुनाव में यह 63.87 प्रतिशत था

locationसूरतPublished: Apr 24, 2019 08:43:07 pm

– जागरुकता के लिए चलाए कई अभियान, फिर भी मात्र 0.54 प्रतिशत ही बढ़ पाया मतदान- ओलपाड विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा और करंज में सबसे कम मतदाताओं ने डाले वोट, महिलाओं से आगे रहे पुरुष

SURAT

LOK SABHA 2019 : सूरत लोकसभा सीट के लिए 64.41 प्रतिशत मतदान, पिछले लोकसभा चुनाव में यह 63.87 प्रतिशत था

सूरत.

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ कई संगठनों और संस्थाओं की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाए गए, फिर भी सूरत लोकसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ पाया। 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2019 के चुनाव में सूरत लोकसभा सीट के मतदान प्रतिशत में मात्र 0.54 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई। पुरुषों में 66.60 प्रतिशत, महिलाओं में 61.86 प्रतिशत और अन्य में 22.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। ओलपाड विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाताओं ने मतदान किया, फिर भी सूरत-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।
सूरत लोकसभा सीट पर इस बार मतदान का प्रतिशत बढऩे की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान का समय भी बढय़ा गया। पहले शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार 6 बजे तक मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूल-कॉलेजों, शेरी, गल्ली-मोहल्लों, सभी जगह अभियान चलाया गया। इन अभियानों का मतदान पर ज्यादा असर नजर नहीं आया। 2014 में सूरत लोकसभा सीट पर ६३.८७ प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 64.41 प्रतिशत मतदान हुआ। यानी मतदान में मात्र 0.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। सात विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 70.28 प्रतिशत मतदान सूरत-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में, जबकि सबसे कम 55.53 प्रतिशत मतदान करंज विधानसभा क्षेत्र में हुआ।
अंतिम एक घंटे में घटा मतदान
सूरत लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 9,99,268 मतदाताओं ने मतदान किया था। आखिरी एक घंटे में मतदान बढऩे की उम्मीद थी, लेकिन इस एक घंटे में सातों विधानसभा क्षेत्रों में मात्र 67,094 मत डाले गए। सुबह 9 बजे तक 1,61,768 लोगों ने मतदान किया था। 11 बजे तक ३,७४,७२४, दोपहर 1 बजे तक ६,०२,८०३, दोपहर 3 बजे तक ८,२४,१९३, शाम 5 बजे तक ९,९९,२६८ और 6 बजे तक १०,६६,३६२ मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, हमेशा अंतिम घंटों में मतदान बढ़ता जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में अंतिम घंटे में काफी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार शाम होते-होते मतदान करने वाले घटते चले गए।

सूरत लोकसभा सीट : किस क्षेत्र में कितना मतदान
संख्या में प्रतिशत में
क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल पुरुष महिला अन्य कुल
ओलपाड १,४०,४८६ १,१५,०६२ ०३ २,५५,५५१ ६८.०४ ६३.४८ १५.७९ ६५.९०
सूरत-पूर्व ७५,०८९ ६४,३०९ ०० १,३९,३९८ ७१.८४ ६३.३० ००.०० ६७.६२
सूरत-उत्तर ५५,५९५ ४४,४३२ ०७ १,००,०३४ ६५.०५ ५८.६७ ५३.८५ ६२.०५
वराछा ६९,५९७ ४९,९६६ ०० १,१९,५६३ ६०.०८ ५५.९० ००.०० ५८.२६
करंज ५६,२८८ ३६,५२० ०३ ९२,८११ ५८.०९ ५२.०० ४२.८६ ५५.५३
कतारगाम १,०९,४८५ ८३,५३६ ०० १,९३,०२१ ६७.६३ ६४.१९ ००.०० ६६.१०
सूरत-पश्चिम ८७,०२९ ७८,९५५ ०० १,६५,९८४ ७२.३९ ६८.१० ००.०० ७०.२८
कुल ५,९३,५६९ ४,७२,७८० १३ १०,६६,३६२ ६६.६० ६१.८६ २२.०३ ६४.४१

ट्रेंडिंग वीडियो