खेरगाम में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगा कर दे दी जान
तहसील के वाडग़ांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान जामनपाड़ा निवासी 18 वर्षीय कल्पना कांति...

खेरगाम।तहसील के वाडग़ांव में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान जामनपाड़ा निवासी 18 वर्षीय कल्पना कांति माहला तथा युवक की पहचान पाटीगांव निवासी 20 वर्षीय मिलन हरिश के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों कॉलेज मेंं साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था।
इसकी जानकारी कल्पना के परिवार में होने पर दोनों पर संबंध खत्म करने का दबाव डाला जा रहा था। इसी वजह से शुक्रवार को दोनों खेरगाम सरकारी कॉलेज में आए, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। देर होने पर दोनों के परिजनों ने उनकी रिश्तेदारों के यहां तथा अन्य जगहों पर खोज की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
शनिवार को वाडग़ांव के कवलखडक़ मोहल्ले के पास खालप बाबर पटेल के खेत में बबूल के पेड़ से दोनों फंदे से लटके पाए गए। जानकारी मिलने पर खेरगाम पुलिस मौके पहुंची और शव का कब्जा लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
एक महीने पहले भी भागे थे घर से
बताया जा रहा है कि कल्पना और मिलन के बीच पानीखडक़ हाईस्कूल में पढ़ाई करते समय से ही प्रेम था। दोनों साथ रहने के लिए एक महीने पहले घर से भागे भी थे, तभी दोनों के परिवार और अग्रणियों ने उन्हें समझाकर किसी तरह अलग किया था। इसके बाद से दोनों का कॉलेज में जाना भी बंद कर दिया गया था, लेकिन बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा होने के कारण शुक्रवार को दोनों कॉलेज आए और यहां परीक्षा पूरी होने से पहले ही भाग गए। दोनों के भागने की जानकारी मिलने पर मिलन की बहन ने परिजनों को जानकारी दी। शनिवार सुबह युवती के पिता जब पुलिस में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें आत्महत्या की जानकारी मिली।
वलसाड में महिला ने की आत्महत्या
वलसाड. शहर की सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। काजल मुकेश नायका ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पति मुकेश अस्पताल पहुंचा। सिटी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और जरुरी कार्यवाही शुरू की। पड़ोसियों ने दी जानकारी के मुताबिक काजल मुकेश की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी कैलाश रोड पर रहती है। पहली पत्नी से कोई संतान न होने पर मुकेश ने काजल से विवाह किया था और उसे दों माह की बेटी है। काजल के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
अब पाइए अपने शहर ( Surat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज