scriptचॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई | Made Ganesha idol of chocolate | Patrika News

चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई

locationसूरतPublished: Sep 01, 2019 10:36:32 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का वितरण

चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई

चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई

वलसाड. सोमवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के लिए तरह-तरह की मूर्तियां लोग ला रहे हैं। शहर के हालर में रहने वाली आठ वर्षीय विश्वा पानवाला ने अपने हाथों से चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई है। उसने बताया कि उसे चॉकलेट बहुत पसंद है और चॉकलेट के गणपति बप्पा की स्थापना करेगी।
चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई
शहर में बड़ी संख्या में पीओपी की मूर्तियां स्थापित की जा रही
वलसाड और नवसारी के धर्म जागरण संस्था द्वारा धरमपुर और कपराड़ा में गणेशजी की मिट्टी की प्रतिमाओं का वितरण किया गया। सोमवार से गणेश महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। शहर में बड़ी संख्या में पीओपी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। इसे देखते हुए वलसाड और नवसारी की धर्म जागरण संस्था ने धरमपुर एवं कपराड़ा में विभिन्न मंडलों को गणपति मूर्तियां वितरित की गई। सभी 140 मूर्तियां मिट्टी की थी। संगठन के संयोजक चेतन प्रजापति ने कहा कि मूर्तियों के साथ हनुमान चालीसा भी दिया गया है। पर्यावरण की सुरक्षा के तहत लोगों को मिट्टी की प्रतिमा दी गई है। इस अवसर पर धरमपुर विधायक अरविन्द पटेल ने सभी मंडलों को 251 रुपए देकर पर्यावरण के अनुरूप आयोजन करने की सलाह दी। उन्होंने हर साल मिट्टी की गणेश भगवान की स्थापना करने की सलाह भी दी।
जहां शोर पर प्रतिबंध, वहां बंद करना होगा डीजे
वलसाड सिटी पुलिस ने सोमवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव में डीजे संचालकों को नियमों के पालन की ताकीद की और पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। रविवार को डीजे संचालकों के साथ हुई बैठक में सिटी पीआई भट्ट ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, स्कूलों एवं अस्पताल के पास डीजे की आवाज ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जहां पर शोर करने पर प्रतिबंध है, वहां से शोभायात्रा निकालते समय डीजे बंद कर जाना होगा। ऐसा न होने पर डीजे जब्त करने समेत कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान कई डीजे संचालको ने कहा कि मंडल संचालकों द्वारा ही उन पर डीजे जोर से बजाने का दबाव डाला जाता है। मना करने पर उन्हें भुगतान करने में आनाकानी करते हैं। ऐसी हालत में डीजे बंद कर तुरंत पुलिस को बुलाने की सलाह पीआई ने दी। शहर में गणपति विसर्जन यात्रा के साथ ही मोहर्रम का ताजिया भी निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस ने सभी नियमों के पालन की सूचना और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा।

चॉकलेट की गणेश प्रतिमा बनाई

गणेश प्रतिमाओं का वितरण
वांसदा. वांसदा स्थित प्रताप हाईस्कूल में धर्म जागरण समन्वय की ओर से गणेश प्रतिमा का वितरण किया गया। मूर्ति वितरण कार्यक्रम में कई गांव से भक्त मूर्ति लेने पहुंचे थे। करीब तीन सौ मूर्तियों का वितरण किया गया। इससे पूर्व आदर्श कुमार छात्रालय से ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। इस मौके पर डांग की कथाकार यशोदा दीदी, धर्म जागरण समन्वय पदाधिकारी रायसिंह चौधरी, राजू धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, विरल व्यास, किशोर पुरोहित समेत कई लोग उपस्थित थे। धर्मजागरण के भायकुभाई ने कहा कि धर्म संस्कृति के जतन और परंपरा की विरासत गणेश महोत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो