scriptमहादेव के दर्शन कर लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला | Mahadev's deadly attack on the brothers returning | Patrika News

महादेव के दर्शन कर लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला

locationसूरतPublished: Sep 04, 2018 09:26:33 pm

मोटर साइकिल ठीक से चलाने का कहने पर गुस्साए चार युवकों ने किया हमला

file

महादेव के दर्शन कर लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला

सूरत. ओलपाड़ सिद्धनाथ महादेव मंदिर से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे दो भाइयों पर जहांगीरपुरा-डभोली ब्रिज पर चार जनों ने जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल ठीक से चलाने का कहने पर युवकों ने हमला किया। जहांगीरपुरा पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर हमलावरों की खोज शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक डभोलीगांव भवानीनगर निवासी अमोल मोरे सोमवार को परिवार को लेकर ओलपाड सिद्घनाथ महादेव के दर्शन के लिए गया था। यहां से वह सपरिवार टैम्पो में लौट रहा था, तभी डभोली ब्रिज पर टैम्पो के आगे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की हरकत देख अमोल ने उन्हें बाइक ठीक से चलाने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उनके दो मित्र भी मौके पर पहुंचे और चारों ने मारपीट करने के साथ अमोल पर चाकू से नौ वार किए तथा बीच-बचाव करने आए अमोल के भाई कुंदन पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल अमोल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो महिलाओंं के गले से सोने की चेन पार


सूरत. मंदिर में दर्शन करने गई दो महिलाओं के गले से अज्ञात महिलाएं भीड़ का लाभ उठाकर सोने की चेन चुरा कर फरार हो गई। दोनों ही महिलाओं की शिकायत पर पूणा पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पूणागाम सांई पैलेस निवासी वर्षा जगदीश वलू रिश्तेदार के साथ पूणागाम बस स्टैण्ड के पास महादेव मंदिर में दर्शन गई थी। मंदिर में महिलाओं की काफी भीड़ थी। इस दौरान अज्ञात महिलाओं ने वर्षा के गले से 30 हजार रुपए की कीमत की सोने की चेन चुरा ली।

इसी दौरान यहां दर्शन के लिए आई जाह्नवी गोहेल के गले से भी 20 हजार की सोने की चेन चोरी हुई। एक साथ दो महिलाओं के गले से चेन चोरी का मामला सामने आने पर मंदिर परिसर में हंगामा मच गया। बाद में दोनों महिलाओं ने पूणा थाने में अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो