scriptमहाशिवरात्रि : मंत्रों के उच्चारण से समुद्र तट का नजारा बना भक्तिमय | Mahashivratri Mahaparva,Surat, gujrat | Patrika News
सूरत

महाशिवरात्रि : मंत्रों के उच्चारण से समुद्र तट का नजारा बना भक्तिमय

दमण में भीतवाड़ी के पास समुद्र तट पर श्रीशिव सिंधु महोत्सव का हुआ आयोजन, कई दंपत्तियों ने महाभिषेक में लिया भाग
 

सूरतMar 11, 2021 / 07:48 pm

Gyan Prakash Sharma

महाशिवरात्रि : मंत्रों के उच्चारण से समुद्र तट का नजारा बना भक्तिमय

महाशिवरात्रि : मंत्रों के उच्चारण से समुद्र तट का नजारा बना भक्तिमय

दमण. महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर गुरुवार को शहर में मोटी दमण के निकट भीतवाड़ी समुद्र किनारे श्री शिव सिन्धु महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान कई दंपत्तियों ने महाशिवरात्रि महापर्व पर शिवजी के महाअभिषेक में भाग लिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर समस्त शिवभक्तों की ओर से आचार्य संजय महाराज के नेतृत्व में श्रीशिव सिंधु महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समुद्र किनारे मंच बनाकर समुद्र की इठलाती लहरों के मनोरम दृश्य के बीच श्रद्धालुओं ने शिव पूजन-अर्चन व अभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। 50 से अधिक दंपत्तियों ने महाअभिषेक में भाग लिया। समुद्र तट का नजारा मंत्रों के उच्चारण से भक्तिमय बना रहा। सुबह शुरू हुआ महोत्सव दोपहर 12 बजे तक चलता रहा।

महोत्सव में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल टंडेल, नवीन पटेल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
आचार्य संजय महाराज ने बताया कि पिछले 7 वर्ष से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भीतवाड़ी शिव मंदिर के पीछे समुद्र किनारे पिछले दो वर्ष से श्रीशिव सिंधु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो