scriptत्योहारों पर बनाए रखें शांति और सौहार्द | Maintain peace and tranquility on festivals | Patrika News

त्योहारों पर बनाए रखें शांति और सौहार्द

locationसूरतPublished: Sep 11, 2018 09:45:30 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

पुलिस ने की शांति समिति के साथ बैठक

patrika

त्योहारों पर बनाए रखें शांति और सौहार्द


वलसाड. गणपति महोत्सव और ताजिया के जुलूस को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें त्योहार को शांति और सुचारू तरीके से संपन्न करने के संबंध मे पुलिस ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
त्योहारों को देखते हुए मोरारजी देसाई आडिटोरियम में आयोजित बैठक में एसपी सुनील जोशी के अलावा शांति समिति के सदस्यों के साथ शहर के कई गममान्य भी मौजूद रहे। इस दौरान कैलाशनाथ पांडेय ने कहा कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न करवाने के लिए पुलिस का चौकन्ना रहना जरूरी है। उन्होंने साथ ही नपा को सडक़ों की हालत सुधारने तथा बिजली विभाग को आपूर्ति व्यवस्था सही करने पर ध्यान देने का सुझाव दिया।
नदी के बजाय समुद्र में करें गणपति विसर्जन
उत्पल देसाई ने गणपति विसर्जन औरंगा नदी की बजाय तिथल समुद्र में करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे नदी में प्रदूषण रुकेगा तथा विसर्जन भी ठीक से होगा। इसके अलावा विसर्जन यात्रा में वीभत्स गानों पर रोक की मांग भी की गई। इसके अलावा विसर्जन यात्रा से पूर्व सडक़ों की दशा सुधारने, बड़े-बड़े डीजे पर रोक लगाने समेत अन्य सुझाव भी दिए गए। एसपी सुनील जोशी ने लोगों को सुझाव को सनने के बाद संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई करने और पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ए के झाला, तहसीलदार और सिटी पीआई भी मौजूद थे।
चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार
वलसाड. मुंबई से कार चोरी कर भागा चोर डुंगरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे बाद में मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
कंट्रोल रूम से हाइवे पर वाहनों की जांच की सूचना मिलने पर डुंगरी पुलिस इस काम को अंजाम दे रही थी। इस बीच एमएच 08 एसी 5656 नंबर की कार को शंका के आधार पर पुलिस ने रोक लिया। कार चालक नसीर शेख से पुलिस ने कागजों की मंाग की तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने बताया कि कार मुंबई के भाडवेल से चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में मुंबई पुलिस यहां पहुंची और कार्रवाई के बाद चोर और कार को अपने साथ ले गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो