scriptMAKARSANKRANTI SPECIAL NEWS: भाजपा ने बांटी 25 लाख पतंगें | MAKARSANKRANTI SPECIAL NEWS: BJP distributed 25 lakh kites | Patrika News

MAKARSANKRANTI SPECIAL NEWS: भाजपा ने बांटी 25 लाख पतंगें

locationसूरतPublished: Jan 13, 2022 06:45:19 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

जरातभर में बूथ स्तर पर पार्टी इकाई ने 25 लाख पतंगें वितरित कर जन-जन तक कोरोना टीकाकरण समेत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास

MAKARSANKRANTI SPECIAL NEWS: भाजपा ने बांटी 25 लाख पतंगें

MAKARSANKRANTI SPECIAL NEWS: भाजपा ने बांटी 25 लाख पतंगें

सूरत. भाजपा महानगर इकाई ने गुरुवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष में पतंग के माध्यम से कोरोना बचाव की जानकारी दी है। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीआर पाटिल के अम्बानगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में किया गया। इस दौरान पाटिल ने गुजरातभर में बूथ स्तर पर पार्टी इकाई ने 25 लाख पतंगें वितरित कर जन-जन तक कोरोना टीकाकरण समेत केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया है। सूरत महानगर में इस तरह की दो लाख पतंगें भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक बूथ क्षेत्र में वितरित की गई है। मकर संक्रांति के उपलक्ष में लोग इन पतंगों को उड़ाएंगे भी कोरोना टीकाकरण व केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानेंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कंबल वितरण आज


सूरत. अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गुजरात व महिला इकाई की ओर से मकर संक्रांति दान पर्व के उपलक्ष में जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार शाम छह बजे भरथाना क्षेत्र में होगा और इस दौरान कम्बल के अलावा कई अन्य वस्तुएं भी जरुरतमंदों को वितरित की जाएगी।

लाड-चाव से पली बछड़ी चंद्रमोली लेकर आएगी बारात

सूरत. मकर संक्रांति के उपलक्ष में शहर की दो गौशाला में पल रहे बछड़ी-बछड़े का अनूठा गौ विवाह शुक्रवार को सम्पन्न किया जाएगा। विवाह से पहले बछड़ी चंद्रमोली अमरोली-छापराभाटा में तापी किनारे स्थित गांधारी आश्रम से पिपलादगिरी महाराज समेत अन्य लोगों को बाजे-गाजे के साथ बारात के रूप में लाडवी स्थित ओम नंदेश्वर गौशाला आएगी। यहां पर दोपहर बाद विधिविधान से बछड़ी चंद्रमोली का पाणिग्रहण संस्कार बछड़े शंखेश्वर के साथ सम्पन्न किए जाएंगे। अनूठे गौ विवाह के आयोजकों के मुताबिक विवाह की सभी तैयारियां कोविड गाइडलाइन के अनुरूप पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कोविड गाइडलाइन के अनुरूप गांधारी आश्रम से चंद्रमोली बैंड-बाजे-बारात के साथ ओम नंदेश्वर गौशाला पहुंचेगी। यहां दोपहर ढाई बजे से शुभ लग्न समारोह पूरे विधिविधान के साथ प्रारम्भ किया जाएगा। इस दौरान गौशाला में कई गौभक्त मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो