सूरत

कई सड़कों पर पशुओं के जमावड़े से परेशानी

यह मनपा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर राहगीरों की जगह पशुओं का राज कायम है।

सूरतOct 28, 2016 / 12:53 am

मुकेश शर्मा

surat

सूरत।यह मनपा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर राहगीरों की जगह पशुओं का राज कायम है। जगह-जगह गायों, श्वानों और अन्य पशुओं के कब्जे की वजह से सड़कों पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी मनपा अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में जगह-जगह सड़कों पर जानवर बेखौफ चहलकदमी कर रहे हैं।


जब चलकर थक जाएं तो उन्हें आराम फरमाने के लिए बीच सड़क पर बैठने से भी गुरेज नहीं है। यह हालत वाहन चालकों के लिए आए दिन परेशानी का सबब बन रही है। शहर के फल-सब्जी बाजारों में सबसे खराब हालत रहती है। मुख्य मार्गों पर जहां सब्जी मंडियां हैं या कचरा पेटी लगी हैं, इन जानवरों का दखल यातायात को बाधित कर रहा है। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शहर में वराछा और न्यू वेसू क्षेत्र में सड़कों पर पशुओं की आवाजाही ज्यादा दिखती है।

लोगों का आरोप है कि इस हालत से निजात के लिए कई बार मनपा प्रशासन को कहा जा चुका है। संबंधित जोन ऑफिस के साथ ही मुख्यालय में आयुक्त तक को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है। सड़कों पर जानवरों की मौजूदगी से छोटी-मोटी दुर्घटनाएं आए दिन होती हैं। कई बार लोग जानवरों से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। लोगों के मुताबिक मनपा प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

ड्डड्डपरेशानी का सबब

&सड़कों पर आवारा घूम रहे जानवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इस समस्या को लेकर हम लोग आयुक्त से भी मिले हैं। लोगों की इस शिकायत पर मनपा प्रशासन को गंभीरता से विचार करना होगा। डॉ. चारुल कसवाला, पार्षद

Hindi News / Surat / कई सड़कों पर पशुओं के जमावड़े से परेशानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.