scriptदक्षिण गुजरात के कई गावों को अभी भी नहर विभाग से पानी का इंतजार | Many villages of south Gujarat still await the water from the canal de | Patrika News

दक्षिण गुजरात के कई गावों को अभी भी नहर विभाग से पानी का इंतजार

locationसूरतPublished: May 17, 2019 07:09:10 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

रोटेशन समाप्त होने को है और अभी भी नहीं पहुंचा पानी

file

दक्षिण गुजरात के कई गावों को अभी भी नहर विभाग से पानी का इंतजार

सूरत
नहर विभाग के भरोसे रहने वाले दक्षिण गुजरात के कुछ गांवो को अभी भी खेती के लिए बहुत कम पानी नसीब हुआ है। नहर विभाग की ओर से इस सत्र के पानी का अंतिम रोटेशन समाप्त होने को है लेकिन अभी तक दक्षिण गुजरात के कुछ गावों के खेतो को पानी का इंतजार है।
दक्षिण गुजरात के 100 से अधिक गांवो में खेती की जाती है। इसमें से कई गावों के खेतो में पानी सिंचाई के लिए निजी व्यवस्था है लेकिन कई किसान अभी भी सिंचाइ विभाग पर आधार रखना पड़ता है। यहां के किसान खेतो में हरी सब्जी, गन्ना, धान और अन्य फसल उगाते हैं। फिलहाल किसानो ने खेतो में परवर, भिंडी, मिर्चा, लौकी, करैला, गन्ना सहित हरी सब्जियों की फसल लगा रखी है। अब किसानो को पानी का इंतजार है। इस साल बढ़ती गर्मी के कारण पानी का आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन उकाइ डेम में पानी की कमी ने किसानो की समस्या बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग की ओर से कम पानी छोड़े जाने के कारण पानी कम गति से आ रहा है। इस कारण अभी तक अंतिम गांवो तक पानी पहुंचा भी नहीं है, जबकि पानी का रोटेशन समाप्त को है। ओलपाड गांव के एक किसान रतिलाल पटेल ने बताया कि गांवो के कुछ किसानो को छोड़कर ज्यादातर किसान नहर विभाग की ओर से मिलने वाले पानी पर टिके हैं। नहर विभाग 15 दिनों के रोटेशन के आधार पर खेती के लिए पानी छोड़़ता है। इस बार सिंचाइ विभाग की ओर से 2-3 मई को पानी शुरू किया गया था, एक-दो दिन में अब समाप्त हो जाएगा, लेकिन अभी तक एकदम छोर पर आए कुडियाणा,सरस,कपासी,भांडुप,सेलुत आदि गावों में खेती के लायक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान है। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल और अन्य स्रोत से इंतजाम कर लिया, लेकिन बड़ी संख्या में किसान परेशान है। नहर विभाग से मिलने वाले पानी का यह अंतिम रोटेशन है। इसके बाद किसानो को बरसात के पानी पर आधार रखना पड़ेगा। यदि जल्दी बारिश हो तो ठीक नहीं तो नुकसान हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो