scriptयहां रात आठ बजे बाद उद्योग चालू, बाजार रहेंगे बंद | Market closed, night curfew, daman, | Patrika News

यहां रात आठ बजे बाद उद्योग चालू, बाजार रहेंगे बंद

locationसूरतPublished: Apr 06, 2021 09:05:01 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

धारा 144 भी लागू

यहां रात आठ बजे बाद उद्योग चालू, बाजार रहेंगे बंद

यहां रात आठ बजे बाद उद्योग चालू, बाजार रहेंगे बंद

दमण. दमण में रात्रि कर्फ्यू (night curfew) के दौरान रात आठ बजे से दुकानें बाजार (Market ) बंद हो जाएंगे वहीं, उद्योग चालू रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कलक्टर डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि दमण में रात 8 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। धारा 144 भी शहर में लागू है और इस दौरान पांच व्यक्ति एक साथ नहीं घूम सकेंगे। रात्रि कर्फ्यू के दौरान मेडिकल सेवा, खाने की डिलीवरी, उद्योगकर्मी नाइट शिफ्ट में आ-जा सकेंगे।
………..

कर्फ्यू से पर्यटन उद्योग को फिर होगा नुकसान

दमण. शहर में रात्रि कर्फ्यू से होटल एवं पर्यटन उद्योग को फिर से भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। दमण के बार एवं रेस्टोरेन्ट शाम 8 बजे बाद ही ग्राहकों से भरना शुरू होते है परन्तु इस आदेश के बाद यह सभी राठ आठ बजे बंद हो जाएंगे। होटल में ठहरने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है और इसकी जांच के लिए होटल के बाहर पुलिस भी तैनात है।
लोगों ने बताया कि कर्फ्यू पहले रात दस बजे से था जो अब रात आठ बजे से कर दिया गया। आगे इसे शाम पांच बजे से भी किया जा सकता है और ऐसे में शहर एक बार फिर पुराने हाल में पहुंच जाएगा। अन्य लोगों ने बताया कि मोटी दमण स्थित रामसेतु सिर्फ शनिवार और रविवार बंद रखने का आदेश दिया गया था परन्तु अब उसे लम्बे समय तक बंद किया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. एम. मुथम्मा ने बताया कि रामसेतु शनि और रवि को बंद है परन्तु अनाधिकृत रामसेतु सात दिन तक बंद रखा है। उधर, प्रशासन के इस निर्णय से लोग असमंजस में फंसे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो