scriptFB FRIEND : ‘जिसे कुंवारा समझ प्रेम संबंध बनाए वह विवाहित निकला’ | Married woman of Surat filed rape case against Facebook friend | Patrika News

FB FRIEND : ‘जिसे कुंवारा समझ प्रेम संबंध बनाए वह विवाहित निकला’

locationसूरतPublished: Aug 03, 2020 08:38:06 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

DHOKHA – सूरत की विवाहिता ने फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया

FB FRIEND : ‘जिसे कुंवारा समझ प्रेम संबंध बनाए वह विवाहित निकला’

FB FRIEND : ‘जिसे कुंवारा समझ प्रेम संबंध बनाए वह विवाहित निकला’


सूरत. अहमदाबाद के विवाहित युवक ने खुद को कुंवारा बता कर महिला को प्रेमजाल में फंसाया और उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और राज खुलने पर विवाहिता के पति को उसके अश्लील फोटो भेज दिए। इस संबंध में पीडि़ता की शिकायत पर खटोदरा पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय विवाहिता कुछ समय पूर्व फेसबुक पर अहमदाबाद के पालड़ी निवासी अध्याय सोनी (36) के संपर्क में आई थी। फेसबुक पर दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बन गए। अध्याय ने उसे बताया कि वह कुंवारा है। उसने पीडि़ता मिलने के लिए अहमदाबाद बुलाया।
फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। उस दौरान उसने पीडि़ता के अश्लील फोटो भी ले लिए। साथ ही पीडि़ता को इस बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस पीडि़ता को उसके विवाहित होने की बात पता चली तो उसने पीडि़ता के अश्लील फोटो उसके पति को भेज दिए। इस पर पीडि़ता ने रविवार रात खटोदरा थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो