सूरत

Surat Corona : मैरिएट होटल का 15 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

– सूरत में 261 कोरोना मरीजों को छुट्टी, नए 245 भर्ती, 11 मौत
– सूरत में अब कुल 14,665 पॉजिटिव, स्वस्थ हुए 10,321

सूरतAug 05, 2020 / 10:16 pm

Sanjeev Kumar Singh

Surat Corona : मैरिएट होटल का 15 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

सूरत.
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने अनलॉक-3.0 की गाइडलाइन में बड़े होटल और शॉपिंग मॉल के संचालकों को नोटिस देकर उनके यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों का रैपिड कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए थे। अठवा में मैरिएट होटल की ओर से मंगलवार को कोरोना टेस्ट कैम्प लगाया गया था। इसमें होटल के पन्द्रह स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इन सभी कर्मचारियों को चौदह दिन के लिए होम आइसोलेशन कर इलाज शुरू किया गया है। अठवा जोन के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कल्पेश खत्री ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि होटल में ठहरने वाले कितने लोग स्टाफ के सम्पर्क में आए है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में अभी ठहरे हुए लोगों तथा होटल से जा चुके लोगों के सम्पर्क नम्बर तलाशे जा रहे हैं।
शहर और जिले में मंगलवार को 245 कोरोना पॉजिटिव मिले और 11 गंभीर मरीजों की मृत्यु हुई है। इसमें शहर के उधना, अठवा, रांदेर, सेंट्रल, लिम्बायत, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में 5 वृद्ध समेत 8 जनों की मंगलवार को कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 3 जनों की मृत्यु हुई हैं। इसके अलावा शहर में नए 194 और सूरत जिले में 51 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 261 पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14,665 हो गई हैं। इसमें 643 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उधना जोन में सचिन रामेश्वर कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला, काशीनगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, अलथान कैनाल रोड निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, जहांगीरपुरा निवासी वृद्ध, नवागाम डिंडोली निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, सेंट्रल जोन में सैयदपुरा निवासी वृद्धा, नाना वराछा निवासी वृद्ध, वराछा जकातनाका स्वामी नारायण नगर निवासी 42 वर्षीय महिला की कोरोना के चलते न्यू सिविल और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से चार जनों को डायबिटिज, ब्लड प्रेशर और हृदय की बीमारी थी। जबकि अन्य 4 मृतकों को दूसरी कोई बीमारी नहीं थी।

इसके अलावा शहर में नए 194 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें मंगलवार को सबसे अधिक रांदेर जोन में 40, अठवा जोन में 37, कतारगाम जोन में 27, वराछा-बी जोन में 24, वराछा-ए जोन में 23, सेंट्रल जोन में 20, उधना जोन में 13, लिम्बायत जोन में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 11,791 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 8,218 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। मंगलवार को सूरत शहर में 181 और ग्रामीण क्षेत्र में 80 मरीजों को छुट्टी मिली है।
कपड़ा व्यापारी और 8 मनपाकर्मी पॉजिटिव

टैक्सटाइल मार्केट के तीन और परवत पाटिया के दो व्यापारी, डाइंग प्रिटिंग मिल कर्मचारी, साड़ी दुकान कर्मचारी, कपड़ा मिल वर्कर, कड़ोदरा प्रिटिंग मास्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कपड़ा बजारा और हीरा कारखानों में काम करने वाले कुल चार लोग पॉजिटिव आए है। अलथान अर्बन हेल्थ सेंटर कर्मचारी, डुमस अर्बन हेल्थ सेंटर कर्मचारी, लिम्बायत जोन में सफाई कर्मचारी, सेंट्रल जोन में वीबीडीसी के एसआइ, डिंडोली आंगणवाडी वर्कर, वराछा जोन में जूनियर इंजीनियर, उधना जोन में चपरासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

धन्वंतरी रथ के डॉक्टर समेत तीन संक्रमित

धन्वंतरी रथ के डॉक्टर, न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल के एक डॉक्टर, एसी टेक्नीशियन, पूरानी सिविल के डॉक्टर, अडाजन में केमिस्ट, मिशन अस्पताल कर्मचारी, एस्सार स्टील कर्मचारी, पांडेसरा इंजीनियर, हजीरा के इंजीनियर, दो छात्र, शिक्षक, जरी कारखाने का कर्मचारी, स्टेशनरी दुकान मालिक, किसान, दो ड्राइवर, आइटी बिजनसमैन, आइडीएफसी बैंक मैनेजर, फोटोग्राफर, रिलायंस कर्मचारी, मनपा के असिस्टेंट इंजीनियर, सफाई कर्मचारी, कॉन्ट्रेक्टर, लेबर वर्कर, सेंट्रल जोन में रहने वाले उधना के पीएसआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.