scriptफिर भरा मीठी खाड़ी का पानी | meethi creek again overflow in surat | Patrika News

फिर भरा मीठी खाड़ी का पानी

locationसूरतPublished: Sep 24, 2020 09:46:07 pm

पानी को निकालने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह लगाए डिवाटरिंग पंप

creek overflow

फिर भरा मीठी खाड़ी का पानी

सूरत. मीठी खाड़ी ओवरफ्लो होने से गुरुवार को एक बार फिर लिंबायत जोन के निचले इलाकों में खाड़ी का पानी भर गया। इस बार यह पांचवी बार है जब खाड़ी का पानी निचले इलाकों में भरा है।
लिंबायज जोन से गुजर रही मीठी खाड़ी एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। इस बार पानी की मार परवत पाटिया समेत अन्य इलाकों तें नहीं पहुंची, लेकिन कमरूनगर और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। पानी को निकालने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह डिवाटरिंग पंप लगाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और पानी नहीं बरसा तो शुक्रवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

आशीष दुबे होंगे नए सिटी इंजीनियर

एडीशनल सिटी इंजीनियर आशीष दुबे सूरत मनपा के नए सिटी इंजीनियर होंगे। मनपा की स्थाई समिति की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। सिटी इंजीनियर भरत दलाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। स्थाई व्यवस्था होने तक एडीशनल सिटी इंजीरियर जतिन देसाई को इंचार्ज सिटी इंजीनियर के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार को हुई बैठक में रिक्त पद को भरते हुए आशीष दुबे की सिटी इंजीनियर के रूप में नियुक्ति कर दी गई। बैठक में समिति ने कुरुक्षेत्र श्मशान भूमि की वर्ष की 100 फीसदी ग्रांट को मंजूरी दे दी। इसके अलावा एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद निर्णय किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो