प्राप्त जानकारी के अनुसार बारडोली के जलाराम मंदिर के पीछे जय किशन नगर सोसायटी में ओपो मोबाइल फोन का सर्विस सेंटर हैं। गुरुवार रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोडक़र अंदर से 114 मोबाइल के पाट्र्स, एक डीवीआर मशीन और ओपो कंपनी के 19 मोबाइल फोन सहित 2 लाख 39 हजार 763 का सामान चोरी कर भाग निकले। शनिवार को सर्विस सेंटर के कर्मचारी जयकुमार पंचोली ने बारडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है।
कमरे में लगी आग, जिंदा जला युवक
बारडोली. ओलपाड तहसील के कुड़सद गांव के पास एक टेक्सटाइल कंपनी के कमरे में अचानक आग लने एक युवक जिंदा जल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओलपाड तहसील के कुड़सद गांव स्थित अक्षर टेक्सटाइल कंपनी में काम करने वाला मूल ओडिशा के गंजाम निवासी लिंगराज विजय प्रधान (32) कंपनी के ही एक कमरे में रहता था। शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से कमरे में अचानक आग लग जाने से विजय प्रधान गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग से कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे मे कीम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।
गरबे की धूम, खनके डांडिया
बारडोली. बारडोली सहित सूरत और तापी जिले में नवरात्रि महोत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह शेरी गरबा से लेकर बड़े-बड़े कॉमर्शियल गरबे आयोजित किए गए हैं।
बारडोली के स्वराज आश्रम ग्राउंड में लोटस ग्रुप की ओर से नवरात्रि महोत्सव दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए आयोजित किया गया है। जिसमें दिव्यांग बच्चे भी उत्साह से गरबे खेल रहे हैं। उधर, स्वर्णिम ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में भी बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा धारण कर माता के गरबा खेल रहे हैं।