scriptगाजीपुर के लोगों से मिलने पहुंचे रेल राज्यमंत्री सिन्हा | Minister of State for Railways to meet people from Ghazipur | Patrika News

गाजीपुर के लोगों से मिलने पहुंचे रेल राज्यमंत्री सिन्हा

locationसूरतPublished: Oct 14, 2018 12:25:50 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

2019 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी
दिव्यांगों के अस्पताल में आइसीयू वार्ड का उद्घाटन, ट्राइसाइकिल का वितरण

surat

गाजीपुर के लोगों से मिलने पहुंचे रेल राज्यमंत्री सिन्हा

सूरत.

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को पलसाणा में गाजीपुर क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात की और 2019 में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर चर्चा की। उन्होंने दिव्यांगों के लिए निर्मित आइसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इसके बाद कुछ दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल भेंट की। इसके बाद दोपहर में फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
गाजीपुर से सांसद तथा रेल राज्य एवं दूरसंचार स्वतंत्र प्रभार मंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार रात को नई दिल्ली से फ्लाइट में सूरत पहुंचे थे। रेल राज्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुम्बई मंडल रेल प्रबंधक संजय मिश्रा समेत अन्य रेलवे अधिकारी भी सूरत पहुंच गए थे। बाद में रेलवे अधिकारियों को बताया गया कि रेल राज्यमंत्री का यह निजी दौरा है। सूरत में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मनोज सिन्हा पलसाणा पहुंचे और गाजीपुर क्षेत्र निवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने गाजीपुर क्षेत्र में पिछले दिनों हुए विकास के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने अग्रणियों से गाजीपुर आने तथा वहां के लोगों के लिए कुछ करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार ने गाजीपुर क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उत्तर भारतीय समाज तथा गाजीपुर के अग्रणियों में संजय सिंह संतोष पाण्डेय, नीरज सिंह, राम तिलक निसाद, संजय राजभर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इसके बाद वह विधायक हर्ष संघवी, संगीता पाटील तथा जेडआरयूसीसी सदस्य छोटू पाटील के साथ पद्मश्री कनुभाई टेलर के यहां मुलाकात करने पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांगो के लिए संस्था द्वारा संचालित अस्पताल में बनाए गए नए आइसीयू वार्ड का उद्घाटन किया तथा कुछ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। दोपहर बाद सिन्हा सूरत से नई दिल्ली रवाना हो गए।
गाजीपुर के 250-300 गांवों के लोग रहते हैं सूरत
सूरत तथा आसपास के क्षेत्रों में गाजीपुर के २५० से ३०० गांवों के लोग रहते हैं। इनमें से कई लोग सामाजिक अग्रणी हैं और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हंै। चुनाव के दौरान उनसे गांव में जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया।
उधना-जयनगर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग
जेडआरयूसीसी सदस्य राकेश शाह ने शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से एयरपोर्ट पर मुलाकात की और उधना-जयनगर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने तथा मुम्बई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस को वलसाड स्टेशन पर ठहराव, वलसाड-दाहोद इंटरसिटी को संतरोड स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की। मुम्बई रेल मंडल प्रबंधक रेल राज्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

डीआरएम ने सूरत स्टेशन का निरीक्षण किया
सूरत. सूरत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मुम्बई मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षण केन्द्र में आने वाले यात्रियों की संख्या, पे एंड यूज की व्यवस्था तथा लिफ्ट व एस्कलेटर चालू रहते हैं या नहीं आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के दौरे के मद्देनजर मुम्बई मंडल रेल प्रबंधक संजय मिश्रा शुक्रवार शाम को ही सूरत पहुंच गए थे। रेल राज्यमंत्री के सूरत में ठहरने के कारण डीआरएम भी सूरत में ही रुके। उन्होंने शनिवार सुबह सूरत रेलवे स्टेशन तथा पे एंड यूज की सफाई का निरीक्षण किया।
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए लिफ्ट व एस्कलेटर नियमित चालू रहते हंै या नहीं, के बारे में भी जानकारी ली। वह आरक्षण केन्द्र पहुंचे और पिछले कुछ सालों में यात्रियों की संख्या घटी या नहीं इसके बारे में भी पूछा। शहर में करीब दस यात्री टिकट सेवा केन्द्र रेलवे ने शुरू किए हैं। एस्कलेटर नियमित चालू रहें, इसके लिए रेलवे कर्मचारियों को सर्वेलान्स बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो