scriptदेश मे मंदी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार | Modi government responsible for recession in the country | Patrika News

देश मे मंदी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

locationसूरतPublished: Jan 12, 2020 08:13:21 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

पूर्व वित्तमंत्री ने किया सरकार पर हमला

देश मे मंदी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

देश मे मंदी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

सूरत.

पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने देश के मौजूदा हालात पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर नौजवानों का विरोध बलपूर्वक कुचलने का आरोप लगाया।
सूरत में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट धर्म के आधार पर बना है। यह गैर-संवैधानिक है। इसे निरस्त कर दिया जाए। एनआरसी भी लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून की घोषणा के बाद भाजपा शासित राज्यों में ही ज्यादा बवाल हुआ। भाजपा शांतिपूर्वक हो रहे विरोध को कुचल देना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सीएए और एनसीआर जैसे काम कर रही है। देश की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। मंदी के लिए अंतरराष्ट्रीय कारण नहीं, सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। किसान परेशान है, रोजगार समाप्त हो रहे हैं, समाज के हर वर्ग में असंतोष है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता ने सरकार पर किसी की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो