सूरत

MONSOON : सूरत में 10 से 15 जून तक पहुंचेगा मानसून

इस बार सामान्य रहने के आसार, किसानों को राहत, प्रशासन तैयारियों में जुटा

सूरतMay 26, 2018 / 08:59 pm

Divyesh Kumar Sondarva

kuchaman

सूरत.
गर्मी से सब बेहाल, मानसून.. कम सून

मौसम विभाग की तरफ से इस आशंका को खारिज किए जाने के बाद कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में चक्रवाती तूफान से दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर की तरफ बढऩे की रफ्तार प्रभावित हो सकती है, मानसून 29 मई तक केरल पहुंचने के आसार बढ़ गए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जून के दूसरे सप्ताह में मानसून सूरत पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने पिछले साल की तरह इस साल भी सूरत में मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। सूरत में 10 से 15 जून तक मानसून के आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
सूरत में गर्मी मार्च के आखिर में शुरू हो गई थी और अप्रेल में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। इन दिनों गर्मी और तेज धूप ने सभी को बेहाल कर रखा है और बारिश का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर के लोगों को अब मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर साल की तरह इस साल भी जून के दूसरे सप्ताह में मानसून शहर में दस्तक दे देगा। पिछले पांच साल में मानसून 8 जून से 15 जून के बीच सूरत पहुंचा था। सूरत जिले और दक्षिण गुजरात में भी जून के दूसरे सप्ताह में बारिश शुरू हो जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल भी पिछले साल की तरह मानसून सामान्य रहेगा। जून, जुलाई और अगस्त में ज्यादा बारिश दर्ज की जाएगी। वर्ष 2013 में सूरत में 1811.3 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2014 में सूरत में 991.2 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2015 में सूरत में 1140.1 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2016 में सूरत में 926.2 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 201७ में सूरत में 1116.4 मिमी बारिश हुई थी।
पांच साल में सूरत में बारिश (बारिश मिमी में)
वर्ष आगमन जून जुलाई अगस्त सितम्बर कुल
2013 8 जून 761.4 641.2 302.0 106.7 १८११.३
2014 15 जून 227 389.9 157.5 216.8 ९९१.२
2015 9 जून 525.8 154.7 57.3 ४०२.३ ११४०.1
2016 10 जून 107.5 489.3 १८३.७ १४५.७ ९२६.२
2017 ८ जून ३०२.6 ३५५.२ ३८३.८ ७४.८ १११६.४


Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.