scriptMONSOON NEWS: यहां बदरा इतना बरसे, टूट गया ढाई दशक का रिकॉर्ड | MONSOON NEWS: Bad it rained here, broke record of two and a half decad | Patrika News
सूरत

MONSOON NEWS: यहां बदरा इतना बरसे, टूट गया ढाई दशक का रिकॉर्ड

मानसून की विदाई के बावजूद संघ प्रदेश में दो घंटे में 21 मिमी बरसात

सूरतOct 23, 2019 / 07:48 pm

Dinesh Bhardwaj

MONSOON NEWS: यहां बदरा इतना बरसे, टूट गया ढाई दशक का रिकॉर्ड

MONSOON NEWS: यहां बदरा इतना बरसे, टूट गया ढाई दशक का रिकॉर्ड

सिलवासा. संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में दोपहर बाद करीब दो घंटे हुई मुसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया। बारिश के दौरान हवाएं चलने से दुकानें व बाजार में पानी घुस गया। बारिश के कारण दीपावली पर कई दुकान के आगे टेंट में रखा सामान खराब हो गया। मानसून सत्र के दौरान सिलवासा में 3 हजार 448 मिमी बरसात दर्ज की गई वहीं, खानवेल में 3 हजार 830 मिमी बरसात हो चुकी है। प्रदेश में बारिश के यह आंकड़े गत 25 वर्ष में सबसे अधिक है।
बुधवार दोपहर बाद शहर में बरसात की शुरुआत हो गई और तेज बारिश होने से थोड़ी ही देर में शहरभर में पानी फैल गया। उधर, दीपावली के मौके पर अच्छी ग्राहकी के आसार में दुकानदारों ने अपना माल-सामान दुकान से बाहर तक फैलाकर रखा था। अचानक तेज बारिश होने से उन्हें दौड़ते-भागते सामान समेटना पड़ा। बारिश से कई दुकानों में सामान भीग गया। शहर के अलावा खानवेल, रुदाना, आंबोली, पारजाई, सिंदोनी, बेडपा, कौंचा, दुधनी, अंबाबारी, वांसदा में भी जोरदार बारिश हुई है। खेतों में पानी भरने से धान की कटी फसल भीग गई हैं। दिवाली पर किसानों के लिए यह बारिश आफत से कम नहीं है।

बांध से पानी की निकासी


मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बुधवार को दो घंटे में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मधुबन डेम में पानी की आवक जारी है तथा एक दरवाजा खुला हुआ है। डेम के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब दिवाली के मौके पर डेम से पानी की निकासी जारी है। डेम में पानी की आवक 1995 क्यूसेक व निकासी 2072 क्यूसेक है।

ढाई दशक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन


संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में इस बार मानसून खूब प्रसन्न हुआ और जमकर बरसा। नतीजा यह रहा है कि मानसून सत्र के दौरान सिलवासा में 3 हजार 448 मिमी बरसात दर्ज की गई वहीं, खानवेल में 3 हजार 830 मिमी बरसात हो चुकी है। प्रदेश में बारिश के यह आंकड़े गत 25 वर्ष में सबसे अधिक है।

Home / Surat / MONSOON NEWS: यहां बदरा इतना बरसे, टूट गया ढाई दशक का रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो