लगातार तीसरे दिन चली तेज हवा
शहर में लगातार तीसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में लगातार तीसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते दस साल में तारीखवार राज्य में मानसून की दस्तक
वर्ष/तारीख
2011/13 जून
2012 /17 जून
2013/09 जून
2014/15 जून
2015/13 जून
2016/22 जून
2017/12 जून
2018/23 जून
2019/25 जून
2020/15 जून
2021/09 जून वातावरण में बदलाव, बादल छाए रहने के साथ चली तेज हवा
वर्ष/तारीख
2011/13 जून
2012 /17 जून
2013/09 जून
2014/15 जून
2015/13 जून
2016/22 जून
2017/12 जून
2018/23 जून
2019/25 जून
2020/15 जून
2021/09 जून वातावरण में बदलाव, बादल छाए रहने के साथ चली तेज हवा
सूरत समेत दक्षिण गुजरात में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने से मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने के साथ दिनभर तेज हवा चलती रहीं, जिससे अधिकतम और न्यूनतम पारा गिर गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून केरल की ओर आगे बढ़ रहा है और 25 जून तक दस्तक दे सकता है। ऐसे में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होने से सूरत समेत दक्षिण गुजरात के मौसम पर भी दो दिनों से असर देखने मिल रहा है। शुक्रवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रही तो शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए नजर आए। वहीं दिनभर 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। इसका असर शहर के तापमान पर भी पड़ा और न्यूनतम 27 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। एक डिग्री पारा गिरने के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।